NIACL Apprentice Recruitment 2026: दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

NIACL Apprentice Recruitment 2026: दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके लिए सभी राज्यों के महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इसमें योग्य अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के लिए आवेदन 23 जून से लेकर 6 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे।

दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में से हैं इसमें अप्रेंटिस के तहत चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के विभिन्न कार्यों में कार्य करने, सीखने और एक वर्ष की अवधि का प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा इस दौरान अभ्यर्थियों को 12300 रुपए प्रतिमाह का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

NIACL Apprentice Recruitment 2026

बीमा क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थी दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में अप्रेंटिस ट्रेनिंग प्राप्त करके सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं जो भविष्य में बैंकिंग एवं बीमा क्षेत्र की नौकरियों में सहायक होगा दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भर्ती के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यहां उपलब्ध करवा दी गई है।

NIACL Apprentice Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationThe New India Assurance Company Limited (NIACL)
Post NameApprentice
Advt No.Apprentice 2026
Vacancies550 Posts
StipendRs. 12,300/- per month
Training Period1 Year
CategoryNIACL Apprentice Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date23 June to 6 July 2026
Official Websitenewindia.co.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date23 June 2026
Application Last Date6 July 2026
Exam DateTo be notified

NIACL Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में अप्रेंटिस भर्ती के लिए सामान्य एवं ओबीसी अभ्यर्थियों को 944 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा जबकि एससी एसटी और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 708 रुपए रखा गया है वहीं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 472 रुपए रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWSRs. 944/-
SC / ST / WomenRs. 708/-
PwBDRs. 472/-
Payment ModeOnline

NIACL Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में अप्रेंटिस पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जून 2026 को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है जैसे एससी एसटी को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी को 3 वर्ष, दिव्यांग अभ्यर्थी को 10 वर्ष की छूट, सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग की विधवा एवं तलाकशुदा महिला के लिए अधिकतम 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 38 एवं एससी एसटी के लिए 40 वर्ष तक आयु रखी गई है।

NIACL Apprentice Recruitment 2026 Educational Qualification

दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में अप्रेंटिस पद के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी का रिजल्ट घोषित हो चुका हो इसके अलावा अभ्यर्थी को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा को पढ़ना, लिखना एवं बोलना समझना आना चाहिए।

NIACL Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में अप्रेंटिस पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, लोकल लैंग्वेज टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

NIACL Apprentice Recruitment 2026 Exam Pattern

अनुभागप्रश्नों की संख्याअंक
सामान्य / वित्तीय जागरूकता2525
सामान्य अंग्रेज़ी2525
मात्रात्मक योग्यता और रीजनिंग2525
कंप्यूटर ज्ञान2525
कुल100100
  • परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे।
  • परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों होगा केवल अंग्रेजी भाषा के प्रशन अंग्रेजी में होंगे।
  • अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए कुल 60 मिनट का समय मिलेगा जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।
  • अभ्यर्थी परीक्षा को अपने कैमरा युक्त डेस्कटॉप, लैपटॉप या स्मार्टफोन की सहायता से दे सकेंगे।
  • परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक राज्य और श्रेणी के अनुसार तीन गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • इसके बाद राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने की दक्षता परीक्षा होगी लेकिन यदि अभ्यर्थी की 10वीं या 12वीं कक्षा में उस राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ी हो और मार्कशीट में उल्लेख हो तो यह परीक्षा नहीं देनी होगी।

How to Apply NIACL Apprentice Recruitment 2026

अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे पहचान पत्र या आधार कार्ड, 10वीं 12वीं और स्नातक के सभी सेमेस्टर की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो सभी तैयार रखने हैं इसके बाद अभ्यर्थी अपने नजदीकी ईमित्र केंद्र पर जाकर या स्वयं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकता है।

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को दी न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट ऑप्शन में जाकर ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को NATS पोर्टल पर जाकर आधार कार्ड, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो एवं जरूरी दस्तावेजों के साथ रजिस्ट्रेशन पूरा करना है।
  • फिर NIACL पोर्टल पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है एवं व्यक्तिगत जानकारी और पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

NIACL Apprentice Recruitment 2026 Important Links

Start NIACL Apprentice Recruitment 2026 form23 June 2026
Last Date Online Application form6 July 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationShort Notice
Official Websitenewindia.co.in

Leave a Comment

Document