Railway Junior Engineer Recruitment 2026 रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 4098 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Railway Junior Engineer Recruitment 2026 रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 4098 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 4098 पदों पर जारी कर दिया है इसमें जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक और रासायनिक एवं धातु कर्म सहायक के पदों पर भर्ती की जाएगी आरआरबी जेई भर्ती के लिए सभी राज्यों के अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन 14 अगस्त से लेकर 13 सितंबर 2026 तक भरे जाएंगे।

रेलवे में इंजीनियर के रूप में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह शानदार अवसर है इसमें चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल 6 के तहत प्रारंभिक वेतन 35400 रुपए दिया जाएगा इसमें प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 की आयु सीमा, आवेदन शुल्क, एग्जाम पैटर्न एवं आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यहां उपलब्ध करवा दी है।

Railway Junior Engineer Recruitment 2026

Railway Junior Engineer Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationRailway Recruitment Boards (RRBs)
Post NameJunior Engineer (JE), Depot Material Superintendent (DMS) and Chemical & Metallurgical Assistant (CMA)
Advt No.CEN No. 04/2026
Vacancies4098 Posts
Salary/ Pay ScaleLevel-6 (Initial Pay: Rs. 35,400/-)
Job LocationAll India
CategoryRRB JE Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date14 August to 13 September 2026
Official Website

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date14 August 2026
Application Last Date13 September 2026
Exam DateTo be notified

Railway Junior Engineer Recruitment 2026 Application Fee

रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, एक्स सर्विसमैन, ईबीसी, ट्रांसजेंडर, माइनॉरिटी और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹500
SC / ST / PwBD / Women / Ex-Servicemen/ EBC/ Transgender/ Minority₹250
Payment ModeOnline

आपको बता दें कि सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थी यदि सीबीटी प्रथम चरण की परीक्षा में शामिल होते हैं तो उन्हें ₹400 का रिफंड प्राप्त हो जाएगा जबकि आरक्षित वर्गों को पूरे आवेदन शुल्क 250 रुपए का रिफंड मिल जाएगा।

Railway Junior Engineer Recruitment 2026 Age Limit

रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 में आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर होगी इसके अलावा सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

  • Minimum Age = 18 Years
  • Maximum Age = 33 Years
  • Age Limit Calculation: Based on 1 January 2027.

Age Relaxation

  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति: 5 वर्ष की छूट
  • अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थी: 3 वर्ष की छूट
  • पूर्व सैनिक (आयु से सेवा अवधि घटाने के बाद): सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग 3 वर्ष, ओबीसी 6 वर्ष, एससी एवं एसटी के लिए 8 वर्ष की छूट
  • दिव्यांग अभ्यर्थी: सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग 10 वर्ष, ओबीसी 13 वर्ष, एससी एवं एसटी के लिए 15 वर्ष की छूट
  • महिला उम्मीदवार (विधवा/ तलाकशुदा/ न्यायिक रूप से पृथक पुनर्विवाह नहीं): सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग 35 वर्ष, ओबीसी 38 वर्ष, एससी एवं एसटी के लिए 40 वर्ष की आयु तक।

Railway Junior Engineer Recruitment 2026 Educational Qualification

रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए अभ्यर्थी के पास शैक्षणिक योग्यता आवेदन की अंतिम तिथि तक होनी चाहिए।

Railway Junior Engineer Recruitment 2026 Selection Process

रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन सीबीटी एक्जाम प्रथम एवं द्वितीय, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

  • CBT Stage-I
  • CBT Stage-II
  • Document Verification
  • Medical Examination

Railway Junior Engineer Recruitment 2026 Exam Pattern

  • प्रथम चरण की सीबीटी एक्जाम केवल स्क्रीनिंग टाइप की होगी और फाइनल मेरिट में इसके मार्क्स नहीं जोड़ेंगे।
  • इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय मिलेगा और इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • इसमें सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे एवं प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा।
  • इसमें नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है।
StageSubjectsNo. of QuestionsMarksDuration
CBT 1Mathematics303090 minutes
General Intelligence and Reasoning2525
General Awareness1515
General Science3030
Total (CBT-1)100100
CBT 2General Awareness1515120 minutes
Physics & Chemistry1515
Basics of Computers and Applications1510
Basics of Environment and Pollution Control1510
Technical Abilities15100
Total (CBT-2)150150
  • द्वितीय चरण की सीबीटी परीक्षा में भी सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे।
  • प्रथम चरण की परीक्षा में 15 गुना अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा।
  • इसमें भी नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है।
  • अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा एवं द्वितीय चरण सीबीटी में कंप्यूटर मॉनिटर पर वर्चुअल कैलकुलेटर उपलब्ध होगा।

Minimum passing marks in the exam

रेलवे जूनियर इंजीनियर परीक्षा में सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य होगा जबकि ओबीसी एवं अनुसूचित जाति को न्यूनतम 30% अंक लाने होंगे और अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को न्यूनतम 25% अंक लाने होंगे दिव्यांग अभ्यर्थियों के पद रिक्त होने की स्थिति में उन्हें न्यूनतम प्रतिशत में दो अंक की छूट दी जा सकती है।

Salary (वेतनमान)

रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के पे स्केल 6 के अंतर्गत प्रारंभिक वेतन ₹35400 दिया जाएगा और अन्य वेतन भत्ते भी नियमानुसार दिए जाएंगे।

How to Apply Railway Junior Engineer Recruitment 2026

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद Railway Junior Engineer Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारी अच्छे से चेक कर लेनी है।
  • फिर अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अभ्यर्थी को सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी की सहायता से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • इसके बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर लेना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फार्म में व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य विवरण सही-सही भरने हैं।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • आवेदन फार्म में सभी जानकारी भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट कर दें और प्रिंट आउट अपने पास निकाल कर सुरक्षित रखें।

Railway Junior Engineer Recruitment 2026 Important Links

Start Railway Junior Engineer Recruitment 2026 form14 August 2026
Last Date Online Application form13 September 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationShort Notice
Official Websiterrb.indianrailways.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now

FAQ’s (प्रश्न और उत्तर)

Railway Junior Engineer Recruitment 2026 में कितने पद रखे गए हैं।

रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 में कुल 4098 पद रखे गए हैं।

Railway Junior Engineer Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होंगे?

रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन फार्म 14 अगस्त 2026 से शुरू हो जाएंगे।

Railway Junior Engineer Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 तक रखी गई है।

Leave a Comment

Document