Rajasthan BSTC Cut Off 2026: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा की संभावित कैटेगरी वाइज कट ऑफ यहां से देखें

Rajasthan BSTC Cut Off 2026: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 20 मई 2026 को आयोजित की गई है इसमें प्रथम पारी सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 तक और दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक रखी गई थी इस बार राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के लिए 605242 विद्यार्थियों ने आवेदन फॉर्म भरा था इसमें से प्रथम पारी में 248270 और दूसरी पारी में 284879 विद्यार्थी ही उपस्थित हुए थे यानी बीएसटीसी परीक्षा में कुल 497149 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी है जिससे परीक्षा में कुल उपस्थिति 82.14% रही है।

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा में इस वर्ष महिलाओं ने बड़ी संख्या में आवेदन किया है और इसके लिए अच्छा उत्साह दिखाया है आपको बता दे की परीक्षा के लिए कुल 605242 आवेदन में से 411619 आवेदक महिलाएं थी जबकि पुरुष अभ्यर्थी केवल 193589 है कुल आवेदन में महिलाएं लगभग 68% रही थी डीएलएड के बाद लेवल 1 का शिक्षक बनने में महिलाओं की खास रुचि रहती है अब परीक्षा देने के बाद सभी विद्यार्थी Rajasthan BSTC Cut Off 2026 का इंतजार कर रहे हैं।

राजस्थान प्री डीएलएड एग्जाम में प्राप्त अंकों और काउंसलिंग के आधार पर अभ्यर्थियों को कॉलेज का अलॉटमेंट किया जाता है इसमें जिस अभ्यर्थी के जितने अच्छे नंबर आते हैं उसे उतने ही अच्छी कॉलेज मिलने के चांस बढ़ जाते हैं यानी ज्यादा नंबर लाने वाले विद्यार्थियों को पसंदीदा कॉलेज मिल जाता है हम यहां पर विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई संभावित कट ऑफ उपलब्ध करवा रहे हैं।

Rajasthan BSTC Cut Off 2026

Rajasthan BSTC Cut Off 2026 Overview

परीक्षा का नामप्री डी.एल.एड. परीक्षा 2026 (पूर्व में BSTC)
कोर्स2 वर्षीय डी.एल.एड. (सामान्य/संस्कृत)
आयोजक संस्थावर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा
सत्र2026-27
अधिसूचना संख्या01/2026
आवेदन प्रारंभ तिथि2 दिसंबर 2025
आवेदन अंतिम तिथि2 अप्रैल 2026
योग्यता12वीं पास
आवेदन मोडऑनलाइन
परीक्षा तिथि20 मई 2026
एडमिट कार्ड रिलीज डेट14 मई 2026
परीक्षा का समय1st Shift: 9:00 AM to 12:00 PM; 2nd Shift: 2:30 PM to 5:30 PM
कैटेगरीRajasthan BSTC Cut Off 2026
आंसर की24 May 2026
अधिकृत वेबसाइटpredeledraj2026.com

Rajasthan BSTC Cut Off 2026 Latest News

राजस्थान बीएसटीसी के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 दिसंबर से लेकर 2 अप्रैल 2026 तक भरे गए थे इसके बाद परीक्षा का आयोजन 20 मई 2026 को दो पारियों में किया गया है जिसकी आधिकारिक आंसर की 24 मई 2026 को जारी कर दी गई है जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा दी है वह आंसर की से अपने स्कोर का पता कर सकते हैं आपको बता दे की राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा के माध्यम से राजस्थान के 377 डीएलएड कॉलेज में लगभग 25970 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नजदीकी और पसंदीदा कॉलेज मिलने के चांस ज्यादा रहते हैं पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पेपर का लेवल थोड़ा आसान माना जा रहा है इसलिए कट ऑफ में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है इस वर्ष सामान्य वर्ग की कट ऑफ 430 अंक से ऊपर रह सकती है जबकि ओबीसी, ईडब्ल्यूएस एवं एमबीसी की कट ऑफ 400 अंक से ऊपर रह सकती है वही एससी एसटी की कट ऑफ 360 अंक से ऊपर जा सकती है।

Rajasthan BSTC Expected Cut Off 2026

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 का आयोजन इस वर्ष भी वर्तमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा द्वारा किया गया है राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा की ऑफिशियल आंसर की जारी हो चुकी है और रिजल्ट जॉन के अंत तक जारी किया जा सकता है अभ्यर्थी आंसर की से मिलान करके अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं जबकि संभावित कैटेगरी वाइज कट ऑफ हम यहां पर उपलब्ध करवा रहे हैं लेकिन ध्यान रहे यह केवल एक संभावित कट ऑफ है।

सरकारी कॉलेज और शहर के अंदर स्थित कॉलेज में कट ऑफ ज्यादा रहती है जबकि प्राइवेट और दूर स्थित कॉलेज में कट ऑफ थोड़ी कम रहती है जिससे कम अंकों पर भी प्रवेश मिल सकता है इस वर्ष बीएसटीसी परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रहने और पेपर का लेवल सामान्य रहने से कट ऑफ थोड़ी ज्यादा रह सकती है विशेषज्ञों के अनुसार 430 अंक से ऊपर वाले सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में प्राथमिकता मिल सकती है जबकि आरक्षित वर्गों को थोड़ी राहत मिलेगी।

कैटेगरी (Category)पुरुष अभ्यर्थी (Male)महिला अभ्यर्थी (Female)
General (सामान्य)430 से 450 अंक425 से 448 अंक
OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग)410 से 430 अंक410 से 430 अंक
EWS (आर्थिक रूप से कमजोर)405 से 425 अंक400 से 420 अंक
MBC (अति पिछड़ा वर्ग)405 से 425 अंक400 से 425 अंक
SC (अनुसूचित जाति)360 से 390 अंक355 से 385 अंक
ST (अनुसूचित जनजाति)360 से 390 अंक355 से 385 अंक

Rajasthan BSTC Result 2026 कब जारी होगा

राजस्थान प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जून के अंत तक जारी किया जा सकता है रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी अभ्यर्थियों को परीक्षा में प्राप्त अंकों एवं काउंसलिंग के आधार पर कॉलेज का अलॉटमेंट किया जाएगा अभ्यर्थी राजस्थान प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट अपने रोल नंबर और नाम की सहायता से चेक कर सकेंगे।

How to Check Rajasthan BSTC Cut Off 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थियों को प्री डीएलएड 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर राजस्थान बीएसटीसी कट ऑफ 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर एवं मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद अभ्यर्थी जानकारी स्क्रीन पर देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Cut Off 2026 Important Links

Rajasthan BSTC Cut Off 2026Update Soon
Rajasthan BSTC Answer KeyClick Here
Official Websitepredeledraj2026.com

Leave a Comment

Document