Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026: राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न 23 जून 2026 को जारी कर दिया है राजस्थान सीईटी 12th लेवल पात्रता परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर, 24 अक्टूबर और 25 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा अब अभ्यर्थियों को नए सिलेबस के अनुसार रणनीति बनाकर अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के सिलेबस की पीडीएफ फाइल यहां पर उपलब्ध करवा दी गई है।

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 Overview
| Recruitment Organization | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
| Exam Name | Common Eligibility Test 12th Level Exam 2026 |
| Advt No. | 08/2026 |
| Job Location | Rajasthan |
| Category | Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 |
| Mode of Apply | Online |
| Application form filling date | 24 June to 23 July 2026 |
| Syllabus Release | 23 June 2026 |
| Exam Date | 23, 24 & 25 October 2026 |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 Latest News
राजस्थान सीईटी 12th लेवल एग्जाम 2026 का संपूर्ण नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न 23 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है जिसे अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं इसके अलावा राजस्थान सीईटी 12th लेवल सिलेबस 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां पर भी उपलब्ध करवा दिया है अब अभ्यर्थी को नए सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के अनुसार अपनी तैयारी करनी चाहिए।
राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 24 जून से लेकर 23 जुलाई 2026 तक भरे जा रहे हैं जबकि परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा इस बार राजस्थान सीईटी 12th लेवल एग्जाम में एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग भी जोड़ी गई है और अब सीईटी पात्रता परीक्षा की वैधता 3 साल कर दी गई है।
राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम हर साल करवाना संभव नहीं है इसलिए यदि आप इस परीक्षा को पास कर लेते हैं तो यह स्कोर 3 वर्ष के लिए वैलिड रहेगा राजस्थान सीईटी पात्रता हासिल करने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना जरूरी है जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करना जरूरी है।
Rajasthan CET 12th Level Exam Pattern 2026
| विषय विवरण | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
| राजस्थान का इतिहास, राजस्थान की कला और संस्कृति, भारत का भूगोल, राजस्थान का भूगोल, राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, दैनिक विज्ञान, तार्किक विवेचन एवं गणित, समसामयिक घटनाएं, जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर की जानकारी, सामान्य हिन्दी एवं अंग्रेजी | 120 | 240 | 02:30 घंटे |
- राजस्थान सीईटी 12th लेवल एग्जाम ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।
- इसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय यानी ओएमआर शीट आधारित होंगे।
- इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे और यह पेपर 240 अंकों का होगा।
- इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का रहेगा और इसमें नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।
- अभ्यर्थियों को सीईटी पात्रता पास करने के लिए न्यूनतम 40% अंक लाने होंगे, एससी एसटी को 5% छुट दी गई है।
- प्रत्येक प्रश्न के पांच विकल्प होंगे यदि अभ्यर्थी को किसी प्रश्न का आंसर नहीं आता है तो पांचवां विकल्प भरना जरूरी होगा।
Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026
राजस्थान का इतिहास
- प्रमुख प्राचीन सभ्यताएँ और पुरातात्विक स्थल।
- प्रमुख शासक और उनकी उपलब्धियाँ।
- 1857 का विद्रोह, किसान आंदोलन, जनजाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन और राजस्थान का एकीकरण।
- प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व।
राजस्थान की कला और संस्कृति
- स्थापत्य एवं चित्रकला।
- लोक: संगीत, वाद्य यंत्र, नृत्य, नाटक।
- प्रमुख धार्मिक पंथ एवं लोक देवता।
- सामाजिक जीवन: वेशभूषा, आभूषण, मेले, त्यौहार, रीति–रिवाज और परंपराएँ।
- भाषा, बोलियाँ और साहित्य।
- कला और संस्कृति के क्षेत्र में प्रमुख व्यक्तित्व।
भारत का भूगोल
- भारत के भौतिक स्वरूप: पर्वत, पठार, मरूस्थल एवं मैदान।
- प्रमुख नदियां, बांध, झीलें एवं सागर।
- वन्य जीव एवं अभयारण्य।
- आपदा प्रबन्धन एवं जलवायु परिवर्तन।
राजस्थान का भूगोल
- राजस्थान के प्रमुख भौतिक स्वरूप।
- जलवायु दशाएं।
- प्राकृतिक वनस्पति।
- प्रमुख मृदाएं।
- नदियां, बांध एवं झीलें।
- राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन: खनिज सम्पदा, वन सम्पदा, जल–संसाधन।
- पशु सम्पदा।
- वन्य जीव, अभयारण्य एवं संरक्षण।
- जनसंख्या: वितरण, वृद्धि, घनत्व, साक्षरता एवं लिंगानुपात।
- प्रमुख जनजातियाँ।
- राजस्थान में पर्यटन।
राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था
- भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना (उद्देशिका), मौलिक अधिकार एवं राज्य के नीति निदेशक तत्व।
- भारतीय राजनीतिक व्यवस्था: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद, संसद, उच्चतम न्यायालय, निर्वाचन आयोग।
- राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था: राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग, राज्य मानव अधिकार आयोग, राज्य का मुख्य सचिव, जिला प्रशासन।
- स्थानीय स्व–शासन एवं पंचायती राज।
राजस्थान की अर्थव्यवस्था
- राज्य के विकास में उद्योग, कृषि, पशुपालन एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका।
- राजस्थान की अर्थव्यवस्था– विशेषताएं और समस्याएं।
- राज्य की आय एवं बजट की अवधारणा।
- हस्तशिल्प उद्योग, बेरोजगारी, सूखा और अकाल।
- राजस्थान में विभिन्न कल्याणकारी योजनायें एवं अधिनियम, विकास संस्थायें, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थायें, पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।
- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G)।
दैनिक विज्ञान
- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, ऑक्सीकरण एवं अपचयन अभिक्रियाएँ, उत्प्रेरक।
- धातु, अधातु एवं इनके प्रमुख यौगिक, सामान्य जीवन में प्रयुक्त कुछ महत्वपूर्ण यौगिक।
- कार्बन तथा कार्बन के महत्वपूर्ण यौगिक, हाईड्रोकार्बन, कार्बन के अपररूप, क्लोरो–फ्लुओरोकार्बन या फ्रियॉन, सी.एन.जी., बहुलक, साबुन एवं अपमार्जक।
- प्रकाश का परावर्तन व इसके नियम, प्रकाश का वर्ण विक्षेपण, लेंस के प्रकार, दृष्टि दोष तथा उसका निवारण।
- अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी, भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम।
- आनुवांशिकी से सम्बन्धित सामान्य शब्दावली, मेंडल के आनुवंशिकता के नियम, गुणसूत्रों की संरचना, न्यूक्लिक अम्ल, प्रोटीन संश्लेषण का केन्द्रीय सिद्धान्त, मनुष्य में लिंग निर्धारण।
- पर्यावरण अध्ययन: पारिस्थितिकी तन्त्र की संरचना, पारिस्थितिकी तन्त्र के जैविक घटक, पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा प्रवाह, जैव भू रसायनिक चक्र।
- जैव प्रौद्योगिकी: सामान्य जानकारी, जैव–पेटेन्ट, नई पादप किस्मों का विकास, ट्रांसजेनिक जीव या पराजीवी जीव।
- जन्तुओं का आर्थिक महत्व, पादपों का आर्थिक महत्व।
- रक्तसमूह, रक्ताधान, आर.एच. कारक, रोगाणु तथा मानव स्वास्थ्य, कुपोषण तथा मानव स्वास्थ्य, मानवरोग: कारण एवं निवारण।
तार्किक विवेचन एवं गणित
- रक्त संबंध।
- संख्या श्रेणी।
- अक्षर श्रेणी।
- घड़ी।
- कैलेंडर।
- लघुतम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य, औसत, लाभ–हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात–समानुपात।
- समय, चाल, दूरी, कार्य एवं समय।
- त्रिभुज, वृत्त, दीर्घवृत्त, आयत, गोले और बेलन का क्षेत्रफल।
- गोले, बेलन, घन और शंकु का आयतन।
- आंकड़ों का चित्रों द्वारा निरुपण (आलेख, स्तंभचित्र, वृत्तचित्र, रेखा आलेख, आदि)।
- कोड और डिकोड।
- बैठने की व्यवस्था।
- मानसिक योग्यता और विश्लेषणात्मक योग्यता।
समसामयिक घटनाएं
- राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रौद्योगिकी, भौगोलिक, पारिस्थितिकी, खेल–कूद, आदि क्षेत्रों की राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं।
- प्रसिद्ध व्यक्तित्व।
- राजस्थान राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीतियां।
- नागरिक कर्तव्य: मूल कर्तव्य एवं नैतिक मूल्य।
- राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के मुख्य प्रावधान।
जन स्वास्थ्य
- प्राथमिक चिकित्सा (First aid) की बुनियादी बातें, कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन (CPR)।
- नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रकार और उनसे बचाव के उपाय।
- युवाओं की शारीरिक और मानसिक फिटनेस।
- सोशल मीडिया की लत से संबंधित स्वास्थ्य जोखिम एवं निवारक उपाय।
कंप्यूटर की जानकारी
- कंप्यूटर की विशेषताएं और उपयोग।
- मेमोरी (रैम, रोम), फ़ाइल सिस्टम, इनपुट और आउटपुट डिवाइस सहित कम्प्यूटर संगठन।
- एमएस ऑफिस (एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल/स्प्रेडशीट, एमएस पॉवरप्वाइंट की जानकारी)।
सामान्य हिन्दी
- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय, क्रिया।
- सन्धि और संधि विच्छेद।
- सामासिक पदों की रचना और समास–विग्रह।
- उपसर्ग।
- प्रत्यय।
- पर्यायवाची शब्द।
- विपरीतार्थक (विलोम) शब्द।
- अनेकार्थक शब्द।
- शब्द–युग्म।
- शब्द–शुद्धि: अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण।
- वाक्य–शुद्धि: अशुद्ध वाक्यों का शुद्धीकरण।
- वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द।
- मुहावरे और लोकोक्तियाँ।
- अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द।
- कार्यालयी पत्रों से सम्बन्धित ज्ञान, कार्यालय आदेश, परिपत्र, अधिसूचना, अर्द्धशासकीय पत्र, निविदा, प्रेस विज्ञप्ति।
General English
- Tenses/Sequence of Tenses.
- Voice: Active and Passive.
- Narration: Direct and Indirect.
- Use of Articles and Determiners.
- Use of Prepositions.
- Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and vice-versa.
- Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions).
- Synonyms.
- Antonyms.
- One word substitution.
- Comprehension of a given passage.
- Knowledge of writing letters: Official, Demi Official, Informal.
How to Download Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026
राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल सिलेबस 2026 कैसे डाउनलोड करें? Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 डाउनलोड करने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस नीचे दी गई है।
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद कैंडिडेट कॉर्नर ऑप्शन में सिलेबस के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद Rajasthan CET Senior Secondary Level Syllabus 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
- इससे राजस्थान सीईटी 12th लेवल सिलेबस 2026 की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अब आप सिलेबस और एग्जाम पैटर्न चेक कर सकते हैं और दी गई सभी जानकारी देख सकते हैं।
Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 Important Links
| Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 | Click Here |
| Rajasthan CET 12th Level Application Form | Click Here |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |