Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सीईटी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम का आयोजन 1 दिसंबर, 2 दिसंबर और 3 दिसंबर 2026 को किया जा रहा है राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल पात्रता एग्जाम की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को नए सिलेबस के अनुसार तैयारी करनी चाहिए इस बार आरएसएसबी बोर्ड द्वारा एग्जाम पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया गया है राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम का सिलेबस एवं एग्जाम पैटर्न पीडीएफ फाइल यहां उपलब्ध करवा दी है।

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026 Overview

Recruitment OrganizationRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Post NameCommon Eligibility Test Graduation Level Exam 2026
Advt No.09/2026
Job LocationRajasthan
CategoryRajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date4 July to 2 August 2026
Syllabus Release1 July 2026
Exam Date1st, 2nd, 3rd December 2026
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026 Latest News

राजस्थान ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम 2026 का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न 1 जुलाई 2026 को जारी कर दिया है जिसे अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं इसके अलावा राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम 2026 का सिलेबस डाउनलोड करने का डायरेक्ट पीडीएफ लिंक यहां पर भी उपलब्ध करवा दिया है और एग्जाम पैटर्न एवं सिलेबस यहां पर भी हिंदी में दिया गया है जिसे देखकर अभ्यर्थी अपनी तैयारी और अच्छे से कर सकते हैं।

राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 जुलाई से लेकर 2 अगस्त 2026 तक भरे जा रहे हैं जबकि परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर से लेकर 3 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा राजस्थान में लगभग 12 भर्ती परीक्षाओं के लिए यह पात्रता परीक्षा आयोजित की जा रही है इस बार राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम में एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है और सीईटी ग्रेजुएशन पात्रता की वैधता तीन साल कर दी गई है।

राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम हर साल संभव नहीं है इसलिए इसकी वैधता को 3 साल कर दिया है इस पात्रता परीक्षा में सामान्य अभ्यर्थियों को 40% अंक लाना अनिवार्य है जबकि एससी एसटी अभ्यर्थियों के लिए 5% की छूट दी गई है राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम पैटर्न एवं सिलेबस की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिस से प्राप्त कर सकते हैं और परीक्षा तिथि को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी जारी रख सकते हैं।

Rajasthan CET Graduation Level Exam Pattern 2026

विषय विवरणप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
भारत और राजस्थान का इतिहास (भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के विशेष सन्दर्भ सहित), राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परम्परा और विरासत, भारत का भूगोल, राजस्थान का भूगोल, राजस्थान के विशेष सन्दर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, भारत की अर्थव्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, तार्किक विवेचन एवं गणित, समसामयिक घटनाएँ एवं नागरिक कर्तव्य, जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर की जानकारी, सामान्य हिन्दी एवं सामान्य अंग्रेजी15030003:00 घंटे
  • राजस्थान सीईटी एग्जाम ओएमआर शीट आधारित ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।
  • इस परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे इसमें कुल प्रश्नों की संख्या 150 रहेगी।
  • इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का रहेगा और इसमें नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है।
  • इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 3 घंटे का समय मिलेगा।

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026 in Hindi

भारत और राजस्थान का इतिहास (भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के विशेष सन्दर्भ सहित)

  • भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं, 19वीं एवं 20वीं शताब्दी में सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन
  • भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन : विभिन्न चरण, प्रमुख घटनाएं, देश के विभिन्न क्षेत्रों के स्वतंत्रता सेनानी एवं उनका योगदान
  • 1857 की क्रांति में राजस्थान का योगदान, राजस्थान में जनजाति व किसान आन्दोलन, राजनीतिक जनजागरण एवं प्रजामण्डल आंदोलन
  • स्वातंत्र्योत्तर राष्ट्र निर्माण एवं नेहरू युग – राष्ट्रीय एकीकरण एवं राज्यों का पुनर्गठन; सांस्थानिक निर्माण और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास।
  • राजस्थान का एकीकरण

History of India and Rajasthan (with special reference to the Indian National Movement)

  • Important events in Indian history; social and religious reform movements in the 19th and 20th centuries
  • Indian Freedom Movement: various phases, major events, and the freedom fighters from different regions of the country and their contributions.
  • Rajasthan’s contribution to the Revolt of 1857; tribal and peasant movements in Rajasthan; political awakening and the Praja Mandal movement
  • Post-independence nation-building and the Nehruvian era – national integration and Reorganization of states; Institution building and the development of Science and Technology.
  • Integration of Rajasthan

राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत

  • राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएं एवं पुरातात्विक स्थल : कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बालाथल और बैराठ इत्यादि
  • राजस्थान के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं, प्रमुख शासक, उनकी प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था
  • स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएं – किले एवं स्मारक, कलाएं, चित्रकलाएं और हस्तशिल्प
  • राजस्थानी साहित्य की महत्वपूर्ण कृतियां एवं क्षेत्रीय बोलियां
  • मेले, त्योहार, लोक संगीत एवं लोक नृत्य
  • राजस्थानी संस्कृति, परम्परा एवं विरासत
  • राजस्थान के धार्मिक आंदोलन, संत एवं लोक देवता
  • महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल

History, Art, Culture, Literature, Traditions, and Heritage of Rajasthan

  • Ancient civilizations and archaeological sites of Rajasthan: Kalibangan, Ahar, Ganeshwar, Balathal, Bairath, etc.
  • Significant events in the History of Rajasthan, prominent rulers, and their administrative and revenue systems.
  • Salient features of architecture — forts and monuments; art forms, paintings, and handicrafts.
  • Major literary works and regional dialects of Rajasthani literature.
  • Fairs, festivals, folk music, and folk dances.
  • Rajasthani culture, traditions, and heritage.
  • Religious movements, saints, and folk deities of Rajasthan.
  • Important historical sites.

भारत का भूगोल

  • भौतिक स्वरूप: पर्वत, पठार, मरुस्थल एवं मैदान
  • जलवायु एवं मानसून तंत्र
  • प्रमुख नदियां, बांध, झीलें एवं सागर
  • वन्य जीव एवं अभयारण्य
  • प्रमुख फसलें– गेहूँ, चावल, कपास, गन्ना, चाय, कॉफी इत्यादि
  • प्रमुख खनिज–लौह अयस्क, मैंगनीज, बॉक्साइट, अभ्रक इत्यादि
  • ऊर्जा संसाधन– परम्परागत एवं गैर–परम्परागत
  • प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक प्रदेश
  • राष्ट्रीय राजमार्ग, परिवहन के साधन एवं व्यापार
  • जनसंख्या – वृद्धि, घनत्व, साक्षरता एवं लिंगानुपात
  • आपदा प्रबन्धन एवं जलवायु परिवर्तन

Geography of India

  • Physical features: Mountains, Plateaus, Deserts and Plains
  • Climate and Mansoon system
  • Major Rivers, Dams, Lakes and Oceans
  • Wildlife and Sanctuaries
  • Major Crops: Wheat, Rice, Cotton, Sugarcane, Tea, Coffee etc
  • Major Minerals: Iron ore, Manganese, Bauxite, Mica etc
  • Energy resources: Conventional and Non-conventional
  • Major Industries and Industrial regions
  • National highways, means of transport and trade
  • Population: Growth, Density, Literacy and Sex ratio
  • Disaster Management and Climate change

राजस्थान का भूगोल

  • भूगर्भिक संरचना एवं भू–आकृतिक प्रदेश
  • जलवायु दशाएं एवं प्रदेश
  • अपवाह तंत्र, झीलें, तालाब, बांध एवं जल संरक्षण विधियां
  • प्राकृतिक वनस्पति
  • वन्य जीव एवं अभयारण्य
  • मृदाएं
  • रबी एवं खरीफ की प्रमुख फसलें
  • जनसंख्या– वितरण, वृद्धि, घनत्व, साक्षरता, लिंगानुपात एवं नगरीकरण
  • प्रमुख जनजातियां
  • धात्विक एवं अधात्विक खनिज पदार्थ
  • ऊर्जा संसाधन– नवीकरणीय एवं अनवीकरणीय
  • पर्यटन
  • यातायात के साधन– राष्ट्रीय राजमार्ग, रेल एवं वायु

Geography of Rajasthan

  • Geological Structure and Physiographic divisions
  • Climatic conditions and region
  • Drainage system, Lakes, Ponds, Dams and Water conservation methods
  • Natural vegetation
  • Wildlife and Sanctuaries
  • Soils
  • Major crops of Rabi and Kharif
  • Population- Distribution, Growth, Density, Literacy, Sex ratio and Urbanization
  • Major tribes
  • Metallic and Non-metallic minerals
  • Energy resources – Renewable and Non-renewable
  • Tourism
  • Means of transport- National Highway, Rail and Air

राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था

  • संविधान सभा, संविधान निर्माण में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की भूमिका
  • भारतीय संविधान की प्रकृति एवं विशेषताएं, प्रस्तावना (उद्देशिका), मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक सिद्धान्त, संघीय ढांचा, संवैधानिक संशोधन, आपातकालीन प्रावधान, जनहित याचिका।
  • राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद्, संसद, उच्चतम न्यायालय
  • राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख संस्थाएं एवं आयोग– निर्वाचन आयोग, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, वित्त आयोग, लोकपाल, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नीति आयोग, राष्ट्रीय सूचना आयोग।
  • राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, जिला प्रशासन, राज्य मानव अधिकार आयोग, लोकायुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य वित्त आयोग, राज्य सूचना आयोग, स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज।

Indian political system with special reference to Rajasthan :

  • Constituent Assembly, Role of Dr. B. R. Ambedkar in framing of the Constitution.
  • Nature and Features of Indian Constitution, Preamble, Fundamental Rights, Directive Principles of State Policy, Federal Structure, Constitutional Amendments, Emergency Provisions, Public Interest Litigation.
  • President, Prime Minister and Council of Ministers, Parliament, Supreme Court
  • Important institutions and commissions at the national level- Election Commission, Comptroller and Auditor General, Finance Commission, Lokpal, National Human Rights Commission, NITI Aayog, National Information Commission.
  • Political and Administrative System of Rajasthan, Governor, Chief Minister, State Legislative Assembly, High Court, Rajasthan Public Service Commission, District Administration, State Human Rights Commission, Lokayukta, State Election Commission, State Finance Commission, State Information Commission, Local Self Government and Panchayati Raj.

भारत की अर्थव्यवस्था

  • बजट निर्माण, बैंकिंग, लोक–वित्त, वस्तु एवं सेवा कर, राष्ट्रीय आय, संवृद्धि एवं विकास का आधारभूत ज्ञान
  • राजकोषीय एवं मौद्रिक नीतियां
  • सब्सिडी, लोक वितरण प्रणाली
  • ई–कॉमर्स
  • अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र : कृषि, उद्योग, सेवा एवं व्यापार क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, मुद्दे एवं पहल।
  • हरित क्रांति, श्वेत क्रांति एवं नीली क्रांति।
  • पंचवर्षीय योजनाएं एवं नियोजन प्रणाली।
  • प्रमुख आर्थिक समस्याएं एवं सरकार की पहल, आर्थिक सुधार एवं उदारीकरण।

Economy of India

  • Budget Making, Banking, Public Finance, Goods and Services Tax, National Income, Basic Knowledge of Growth and Development.
  • Fiscal and Monetary Policies.
  • Subsidies, Public Distribution System
  • E-commerce
  • Major Sectors of the Economy: Current Status, Issues and Initiatives in Agriculture, Industry, Service and Trade Sectors.
  • Green Revolution, White Revolution and Blue Revolution.
  • Five Year Plans and Planning System.
  • Major Economic Problems and Government Initiatives, Economic Reforms and Liberalisation.

राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • राजस्थान की खाद्य एवं व्यावसायिक फसलें
  • सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएं, बंजर भूमि व सूखाग्रस्त क्षेत्र विकास परियोजनाएं
  • उद्योगों का विकास व उनका स्थान, कृषि आधारित उद्योग, खनिज आधारित उद्योग, लघु, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, निर्यात सामग्री, राजस्थानी हस्तकला
  • गरीबी एवं बेरोजगारी–अवधारणा, प्रकार, कारण, निदान एवं वर्तमान फ्लैगशिप योजनाएं, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता – कमजोर वर्गों के लिए प्रावधान।
  • विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं एवं अधिनियम, विकास संस्थायें, सहकारी आन्दोलन, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थायें, पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।
  • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G)

Economy of Rajasthan

  • Food Crops and Commercial Crops of Rajasthan
  • Irrigation and River Valley Projects, Wasteland and Drought-Prone Areas Development Projects
  • Development of Industries and their Location, Agro-Based Industries, Mineral-Based Industries, Small, Cottage and Village Industries, Export Goods, Rajasthani Handicrafts
  • Poverty and Unemployment- Concept, Types, Causes, Solutions and Current Flagship Schemes, Social Justice and Empowerment Provisions for Weaker Sections.
  • Various Welfare Schemes and Acts, Development Institutions, Cooperative Movement, Small Enterprises and Financial Institutions, Role of Panchayati Raj Institutions in Rural Development.
  • Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act (MGNREGA), Viksit Bharat Guarantee for Rozgar and Aajeevika Mission – Gramin (VB-G RAM G)

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

  • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
  • अम्ल, क्षार एवं लवण
  • विद्युत धारा, ऊष्मा, कार्य एवं ऊर्जा
  • आहार एवं पोषण, रक्त समूह एवं Rh कारक
  • स्वास्थ्य देखभाल; संक्रामक, असंक्रामक एवं पशुजन्य रोग
  • पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय परिवर्तन एवं इनके प्रभाव
  • जैव–विविधता, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं संधारणीय विकास
  • जन्तुओं एवं पादपों का आर्थिक महत्व
  • कृषि–विज्ञान, उद्यान–विज्ञान, वानिकी एवं पशुपालन राजस्थान के विशेष संदर्भ में
  • सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी
  • रक्षा प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं उपग्रह
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास राजस्थान के विशेष संदर्भ में

Science and Technology

  • Physical and Chemical Changes.
  • Acids, Alkalis and Salts.
  • Electric Current, Heat, Work and Energy.
  • Diet and Nutrition, Blood Groups and Rh Factor.
  • Health Care; Infectious, Non-Infectious and Zoonotic Diseases.
  • Environmental and Ecological Changes and their Effects.
  • Biodiversity, Conservation of Natural Resources and Sustainable Development.
  • Economic Importance of Animals and Plants.
  • Agriculture, Horticulture, Forestry and Animal Husbandry with special reference to Rajasthan
  • Information and Communication Technology.
  • Defence Technology, Space Technology and Satellites.
  • Science and Technology Development with special reference to Rajasthan

तार्किक विवेचन एवं गणित

  • रक्त संबंध,
  • संख्या श्रेणी
  • अक्षर श्रेणी
  • घड़ी
  • कैलेंडर
  • मानसिक योग्यता एवं विश्लेषणात्मक योग्यता
  • पूर्ण संख्याओं का वर्ग, वर्गमूल, घनमूल
  • गुणनखण्ड, द्विघात समीकरण, लघुगणक
  • लघुतम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य, औसत, लाभ–हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात–समानुपात।
  • समय, चाल, दूरी, कार्य एवं समय।
  • एक बिन्दु पर बनने वाले कोण एवं रेखाएं, सरलरेखीय आकृतियां, त्रिभुज की सर्वांगसमता
  • त्रिभुज, वृत्त, दीर्घ वृत्त, आयत, गोले और बेलन का क्षेत्रफल।
  • त्रिकोणमितीय अनुपात, ऊंचाई – दूरी की सामान्य समस्याएं
  • केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप : माध्य, माध्यिका एवं बहुलक
  • गोले, बेलन, घन और शंकु का आयतन।
  • आंकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण (आलेख, स्तम्भचित्र, वृत्तचित्र, रेखाआलेख, आदि)।

Logical reasoning & Mathematics

  • Blood relation,
  • Number Series
  • Alphabet Series
  • Clock
  • Calendar
  • Mental ability and analytical ability
  • Square, square root, cube root of whole numbers.
  • Factoring, quadratic equations, logarithms
  • LCM & HCF, average, profit-loss, percentage, simple interest, compound interest, ratio-proportion.
  • Time, speed, distance, work and time.
  • Angles and lines formed at a point, rectilinear figures, congruence of triangles
  • Area of triangles, circles, ellipses, rectangles, spheres, and cylinders.
  • Trigonometric ratios, standard problems on heights and distances
  • Measures of central tendency: mean, median, and mode
  • Volume of spheres, cylinders, cubes and cones.
  • Graphical representation of data (graphs, bar charts, pie charts, line graphs, etc.)

समसामयिक घटनाएं एवं नागरिक कर्तव्य

  • राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रौद्योगिकी भौगोलिक, पारिस्थितिकी, खेल–कूद, आदि क्षेत्रों की राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं।
  • प्रसिद्ध व्यक्तित्व।
  • राजस्थान राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीतियां।
  • नागरिक कर्तव्य :– मूल कर्तव्य एवं नैतिक मूल्य
  • राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के मुख्य प्रावधान

Current Events and Civic Duty

  • Major contemporary events at the State, National and International level in the fields of politics, economy, society, culture, technology, geography, ecology, sports, etc.
  • Famous personalities.
  • State and national-level programs and policies
  • Civic Duties: Fundamental Duties and Moral Values.
  • Salient Provisions of The Rajasthan Public Examination ( Measures for Prevention of Unfair Means in Recruitment) Act, 2022

Public Health

  • Basics of First aid, Cardiopulmonary resuscitation (CPR).
  • Types of Drug abuse and Measures to prevent it.
  • Physical and Mental fitness of youth.
  • Health risks of Social Media addiction and its Preventive Measures.

जन स्वास्थ्य

  • प्राथमिक चिकित्सा (First aid) की बुनियादी बातें, कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन (CPR)
  • नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रकार और उनसे बचाव के उपाय
  • युवाओं की शारीरिक और मानसिक फिटनेस
  • सोशल मीडिया की लत से संबंधित स्वास्थ्य जोखिम एवं निवारक उपाय

Computer Knowledge

  • Characteristics and Applications of Computers.
  • Operating System, Internet and E-Mail.
  • Computer Organization including Memory (RAM, ROM), File System, Input and Output Devices.
  • MS Office (Knowledge of MS Word, MS Excel/Spreadsheet, MS PowerPoint).
  • Cyber Security
  • E-Services
  • Artificial Intelligence (AI)

कंप्यूटर की जानकारी

  • कंप्यूटर की विशेषताएं और उपयोग।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम, इंटरनेट और ई–मेल।
  • मेमोरी (रैम, रोम) फाइल सिस्टम, इनपुट और आउटपुट डिवाइस सहित कंप्यूटर संगठन।
  • एमएस ऑफिस (एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल/स्प्रेडशीट, एमएस पॉवरपॉइंट की जानकारी)
  • साइबर सिक्योरिटी
  • ई–सर्विसेज
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)

Language Knowledge

General English

  • Use of Articles and Determiners
  • Tense/sequence of Tenses
  • Voice : Active and Passive
  • Narration : Direct and Indirect
  • Use of Prepositions
  • Translation of Ordinary/Common English sentences into Hindi and vice-versa
  • Synonyms and Antonyms
  • Comprehension of a given passage
  • Glossary of official, Technical terms (with their Hindi version)
  • Letter writing : Official, Demi-official, Informal.

Note : Questions on letter writing will also be objective regarding the structure of a letter.

  • Idioms and Phrases
  • One Word Substitution

सामान्य हिन्दी

  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, कारक, अव्यय
  • संधि और संधि विच्छेद
  • समास, भेद, सामासिक पदों की रचना व विग्रह
  • उपसर्ग एवं प्रत्यय
  • विलोम शब्द, पर्यायवाची एवं अनेकार्थक शब्द
  • विराम चिह्न
  • पारिभाषिक शब्दावली (अंग्रेजी भाषा के पारिभाषिक शब्दों के समानार्थक शब्द)
  • शब्द शुद्धि (अशुद्ध शब्दों का शुद्धिकरण)
  • वाक्य शुद्धि (अशुद्ध वाक्यांश का शुद्धिकरण)
  • वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द
  • मुहावरे एवं लोकोक्तियां
  • राजभाषा हिन्दी – संवैधानिक स्थिति
  • कार्यालयी पत्रों से सम्बन्धित ज्ञान, कार्यालय आदेश, परिपत्र, अधिसूचना, अर्द्धशासकीय पत्र, निविदा, प्रेस विज्ञप्ति।

How to Download Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026

राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल सिलेबस 2026 कैसे डाउनलोड करें? Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026 डाउनलोड करने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस नीचे दी गई है।

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद कैंडिडेट कॉर्नर ऑप्शन में सिलेबस के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इससे राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल सिलेबस 2026 की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • अब आप सिलेबस और एग्जाम पैटर्न चेक कर सकते हैं और दी गई सभी जानकारी देख सकते हैं।

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026 Important Links

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026Click Here
Rajasthan CET Graduation Level Application FormClick Here
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Leave a Comment

Document