Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026: राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन

Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026: राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर द्वारा स्टेनोग्राफर के 163 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इस भर्ती के माध्यम से जिला न्यायालय में आशुलिपिक ग्रेड तृतीय हिंदी एवं अंग्रेजी और जिला विधिक प्राधिकरण में आशुलिपिक ग्रेड सेकंड हिंदी के पदों को भरा जाएगा राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन 22 जुलाई से लेकर 10 अगस्त 2026 तक भरे जाएंगे।

राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में जिला न्यायालयों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में स्टेनोग्राफर के रिक्त पदों पर भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी किया है जिसके लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इसमें अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा इस भर्ती के लिए योग्यता 12वीं पास और साइट रखी गई है राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती की योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यहां उपलब्ध करवा दी है।

Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026

Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationRajasthan High Court, Jodhpur
Post NameStenographer Grade-II & Grade-III (Hindi/English)
Advt No.Stenographer/2026/1032
Vacancies162 Posts
Salary/ Pay ScaleLevel-10, Pay Scale: ₹33,800 to ₹1,06,700
Job LocationRajasthan
CategoryRajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date22 July to 10 August 2026
Official Websitehcraj.nic.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

राजस्थान हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के ग्रेड सेकंड और ग्रेड थर्ड के कुल 163 पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जुलाई 2026 को दोपहर 1:00 से प्रारंभ हो जाएंगे जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 को शाम 5:00 तक रखी गई है इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 तक रखी गई है।

EventDate
Application Start Date22 July 2026
Application Last Date10 August 2026
Last Date Application fee11 August 2026
Exam DateTo be notified

Vacancy Details (पदों का विवरण)

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती में कुल 163 पद शामिल है इसमें जिला न्यायालयों के लिए स्टेनोग्राफर ग्रेड तृतीय हिंदी और अंग्रेजी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के लिए स्टेनोग्राफर ग्रेड सेकंड हिंदी के पद शामिल हैं जिनकी जानकारी यहां टेबल में उपलब्ध करवा दी गई है।

पद एवं क्षेत्रपदों की संख्या
आशुलिपिक ग्रेड-III हिंदी, गैर-अनुसूचित क्षेत्र130
आशुलिपिक ग्रेड-III हिंदी, अनुसूचित क्षेत्र11
आशुलिपिक ग्रेड-III अंग्रेजी, गैर-अनुसूचित क्षेत्र9
आशुलिपिक ग्रेड-III अंग्रेजी, अनुसूचित क्षेत्र4
आशुलिपिक ग्रेड-II हिंदी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गैर-अनुसूचित क्षेत्र7
आशुलिपिक ग्रेड-II हिंदी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनुसूचित क्षेत्र2
कुल पद163

Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026 Application Fee

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 में सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के अभ्यर्थी के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए रखा गया है जबकि राजस्थान राज्य के ओबीसी ईडब्ल्यूएस एवं एमबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 रखा गया है इसके अलावा राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति भूतपूर्व सैनिक एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 450 रुपए रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन ई-मित्र कियोस्क, नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।

अभ्यर्थी की श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग की क्रीमीलेयर श्रेणी, अति पिछड़ा वर्ग की क्रीमीलेयर श्रेणी तथा अन्य राज्य के अभ्यर्थी₹750
राजस्थान के अन्य पिछड़ा वर्ग नॉन-क्रीमीलेयर, अति पिछड़ा वर्ग नॉन-क्रीमीलेयर तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग₹600
राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन तथा भूतपूर्व सैनिक₹450

Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026 Age Limit

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है इसमें अभ्यर्थी की आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

Age Relaxation

वर्गआयु सीमा
सामान्य वर्ग पुरुष18 से 40 वर्ष
राजस्थान के SC/ST/OBC/MBC/EWS पुरुषअधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट
महिला अभ्यर्थीअधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट
विधवा एवं तलाकशुदा महिलाअधिकतम आयु सीमा नहीं
भूतपूर्व सैनिक15 वर्ष की छूट, लेकिन अधिकतम आयु 50 वर्ष
दिव्यांग अभ्यर्थीसंबंधित वर्ग की छूट के अतिरिक्त 5 वर्ष की छूट
रिजर्विस्ट रक्षा कार्मिकअधिकतम आयु 50 वर्ष

Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026 Educational Qualification

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।

इसके साथ अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित में से कोई एक कंप्यूटर योग्यता होनी आवश्यक है-

  • भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के नियंत्रणाधीन DOEACC द्वारा संचालित ‘O’ अथवा उच्च स्तर का प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम।
  • राष्ट्रीय या राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के अंतर्गत COPA अथवा DPCS प्रमाणपत्र।
  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर साइंस अथवा कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा।
  • सरकारी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
  • वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा संचालित राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट कोर्स इन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी यानी RSCIT।
  • सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में कंप्यूटर साइंस वैकल्पिक विषय के रूप में उत्तीर्ण।
  • उपर्युक्त के समकक्ष अथवा इससे उच्च कंप्यूटर योग्यता।

Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026 Selection Process

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों का चयन हिंदी या अंग्रेजी स्टेनोग्राफर परीक्षा, कंप्यूटर गति एवं दक्षता परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।

Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026 Exam Pattern

अंग्रेजी आशुलिपि परीक्षा

परीक्षाअवधिनिर्धारित गतिअंक
अंग्रेजी पैसेज का डिक्टेशन6 मिनट80 शब्द प्रति मिनटकुल 100 अंक
कंप्यूटर पर अंग्रेजी पैसेज का प्रतिलेखन एवं टाइपिंग50 मिनट

हिंदी आशुलिपि परीक्षा

परीक्षाअवधिनिर्धारित गतिअंक
हिंदी पैसेज का डिक्टेशन6 मिनट70 शब्द प्रति मिनटकुल 100 अंक
कंप्यूटर पर हिंदी पैसेज का प्रतिलेखन एवं टाइपिंग50 मिनट

कंप्यूटर परीक्षा

परीक्षाअवधिअधिकतम अंकSC/ST/PwBD के न्यूनतम अंकअन्य वर्गों के न्यूनतम अंक
कंप्यूटर गति परीक्षा10 मिनट502022.5
कंप्यूटर दक्षता परीक्षा10 मिनट502022.5
  • हिंदी कंप्यूटर परीक्षा के लिए फॉन्ट: Kruti Dev 010
  • अंग्रेजी कंप्यूटर परीक्षा के लिए फॉन्ट: Calibri
  • कंप्यूटर पर न्यूनतम गति: 8000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा

रिक्त पदों की कुल संख्या के बराबर अभ्यर्थियों को श्रेणीवार मेरिट के अनुसार साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

Salary (वेतनमान)

इसमें चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक दो वर्ष की अवधि तक परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी के रूप में नियत पारिश्रमिक के रूप में प्रतिमाह ₹23,700 दिए जाएंगे। फिर पे-मैट्रिक्स लेवल संख्या L-10 के अनुसार ₹33,800 से ₹1,06,700 का वेतनमान दिया जाएगा।

How to Apply Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026

  • सबसे पहले राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • फिर अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • आवेदन करते समय निर्धारित जिला न्यायक्षेत्रों की वरीयता भरनी है रियल टाइम फोटो अपलोड एवं बाएं हाथ के अंगूठे का निशान स्कैन करके अपलोड करना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।

Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026 Important Links

Start Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026 form22 July 2026
Last Date Online Application form10 August 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websitehcraj.nic.in
More Job Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026 कब शुरू होंगे?

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन 22 जुलाई 2026 को दोपहर 1:00 से शुरू हो जाएंगे।

Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026 अंतिम तिथि कब है?

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे तक है वहीं आवेदन शुल्क 11 अगस्त तक जमा कर सकते हैं।

Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026 के लिए योग्यता क्या रखी गई है?

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास और RSCIT या समकक्ष कंप्यूटर योग्यता होनी चाहिए।

Leave a Comment

Document