RRB Section Controller Recruitment 2026: रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

RRB Section Controller Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन में सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके तहत रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसके लिए सभी भारतीय महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए आवेदन 15 जुलाई से लेकर 14 अगस्त 2026 तक भरे जाएंगे जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 तक रखी गई है।

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 के लिए स्नातक डिग्री अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इसमें चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के पे लेवल 6 के अंतर्गत बेसिक वेतन 35400 रुपए दिया जाएगा इसमें अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, कंप्यूटर बेस्ड एटीट्यूड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 की योग्यता, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यहां उपलब्ध करवा दी है।

RRB Section Controller Recruitment 2026

RRB Section Controller Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationRailway Recruitment Boards (RRBs)
DepartmentMinistry of Railways, Government of India
Post NameSection Controller
Advt No.CEN No. 03/2026
Vacancies119 Posts
Salary/ Pay ScaleRs. 35,400 (Level 6)
Job LocationAll India
CategoryRRB Section Controller Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date15 July to 14 August2026
Official Websiterrb.indianrailways.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date15 July 2026
Application Last Date14 August 2026
Last Date Fee Payment16 August 2026
Application Correction17 August to 26 August 2026
Exam DateTo be notified

Vacancy Details (पदों का विवरण)

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 के लिए आवेदन फॉर्म 15 जुलाई 2026 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 को रात्रि 11:59 तक रखी गई है जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 रहेगी इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म में संशोधन 17 अगस्त से लेकर 26 अगस्त 2026 तक कर सकते हैं रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा।

RRBरेलवे जोनकुल
अहमदाबादWR11
अजमेरWCR1
प्रयागराजNCR2
प्रयागराजNR2
बेंगलुरुSWR8
भोपालWCR4
भोपालWR2
भुवनेश्वरECR6
बिलासपुरCR2
बिलासपुरSECR2
चंडीगढ़NR6
चेन्नईSR9
गोरखपुरNER5
गुवाहाटीNFR1
जम्मू-श्रीनगरNR0
कोलकाताER4
कोलकाताSER4
मालदाER3
मालदाSER4
मुंबईCR6
मुंबईSCR0
मुजफ्फरपुरECR3
पटनाECR6
रांचीECR8
रांचीSER6
सिकंदराबादSCR5
सिलीगुड़ीNFR5
तिरुवनंतपुरमSR4
कुल119

RRB Section Controller Recruitment 2026 Application Fee

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग पुरुषों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है जबकि एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, अल्पसंख्यक, ईबीसी, ट्रांसजेंडर, दिव्यांग और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWSRs. 500
SC / ST / PwBD / Women / Ex-Servicemen/ EBCRs. 400
Payment ModeOnline

आपको बता दें कि यदि अभ्यर्थी कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होते हैं तो ₹500 में से ₹400 वापस रिफंड कर दिए जाएंगे जबकि आरक्षित वर्गों को पूरी फीस 250 रुपए रिफंड कर दी जाएगी।

RRB Section Controller Recruitment 2026 Age Limit

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 में अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1993 से पहले और 1 जुलाई 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए इसके अलावा आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

  • Minimum Age = 20 Years
  • Maximum Age = 33 Years
  • Age Limit Calculation: Based on 1 July 2026.

Age Relaxation

श्रेणीअधिकतम आयु में छूट
OBC-NCL3 वर्ष
SC/ST5 वर्ष
PwBD सामान्य/EWS10 वर्ष
PwBD OBC-NCL13 वर्ष
PwBD SC/ST15 वर्ष
रेलवे के ग्रुप-C और पूर्व ग्रुप-D कर्मचारी, सामान्य/EWSअधिकतम 40 वर्ष
रेलवे कर्मचारी, OBC-NCLअधिकतम 43 वर्ष
रेलवे कर्मचारी, SC/STअधिकतम 45 वर्ष
विधवा, तलाकशुदा या न्यायिक रूप से अलग सामान्य/EWS महिलाअधिकतम 35 वर्ष
ऐसी OBC-NCL महिलाअधिकतम 38 वर्ष
ऐसी SC/ST महिलाअधिकतम 40 वर्ष

RRB Section Controller Recruitment 2026 Educational Qualification

  • रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
  • यह योग्यता 14 अगस्त 2026 तक पूरी होनी चाहिए।

RRB Section Controller Recruitment 2026 Selection Process

  • रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन सिंगल स्टेज कंप्यूटर आधारित परीक्षा, कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा के बाद रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड रिक्त पदों की संख्या के लगभग 8 गुना अभ्यर्थियों को CBAT के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा इसके बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार करते समय सीबीटी परीक्षा को 70% वेटेज और CBAT के अंकों को 30% वेटेज मिलेगा।

RRB Section Controller Recruitment 2026 Exam Pattern

विषयप्रश्नअंक
विश्लेषणात्मक एवं गणितीय क्षमता6060
तार्किक क्षमता2020
मानसिक तर्कशक्ति2020
कुल100100
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे इसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का रहेगा।
  • इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है।
  • यह परीक्षा कई पारियों में आयोजित होने पर अंकों का नॉर्मलाइजेशन किया जाएगा।

Salary (वेतनमान)

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 में पे लेवल 6 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक वेतन 35400 रुपए दिया जाएगा इसमें चयनित अभ्यर्थियों को रेलवे के नियमों के अनुसार प्रशिक्षण पूरा करना होगा।

RRB Section Controller Recruitment 2026 Required Documents

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।

  • काले पेन से सफेद कागज पर किया गया हस्ताक्षर
  • SC/ST प्रमाण पत्र, यदि निःशुल्क रेल यात्रा पास चाहिए
  • आधार कार्ड या अन्य मान्य फोटो पहचान पत्र
  • दसवीं की अंकतालिका या जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • स्नातक डिग्री और अंकतालिकाएं
  • आरक्षण या आयु छूट से संबंधित प्रमाण पत्र
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और व्यक्तिगत ईमेल आईडी

How to Apply RRB Section Controller Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन करना है और यदि पहले से अकाउंट है तो लॉगिन कर लेना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • आवेदन के समय कंप्यूटर के वेबकैम या मोबाइल के फ्रंट कैमरे से लाइव फोटो ली जाएगी।
  • अभ्यर्थी को सभी आवश्यक दस्तावेज और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड कर रहे हैं।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • एक अभ्यर्थी केवल एक आरआरबी के लिए ही आवेदन कर सकता है अभ्यर्थी को अंत में अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

RRB Section Controller Recruitment 2026 Important Links

Start RRB Section Controller Recruitment 2026 form15 July 2026
Last Date Online Application form14 August 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiterrb.indianrailways.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now

RRB Section Controller Recruitment 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 को रात्रि 11:59 तक है।

RRB Section Controller Recruitment 2026 में आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि क्या है?

इसमें आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 तक रखी गई है।

RRB Section Controller Recruitment 2026 में कितने पद रखे गए हैं?

रेलवे सेक्शन कंट्रोल भर्ती 2026 में कुल 119 पद रखे गए हैं इसमें सामान्य वर्ग के 50 पद, ओबीसी के 29, ईडब्ल्यूएस के 9, एससी के 19, एसटी के 12 पद हैं।

Leave a Comment

Document