Special Bed Form 2026: स्पेशल बीएड आवेदन फॉर्म 2026 का नोटिफिकेशन जारी

Special Bed Form 2026: राजस्थान पुनर्विवाह एवं शोध संस्थान जयपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए विशेष शिक्षा में B.Ed दिवसीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है यह पाठ्यक्रम राजस्थान पुनर्वास परिषद एवं राजस्थान विश्वविद्यालय से संबंधित है स्पेशल B.Ed कोर्स के लिए आवेदन 1 जून से लेकर 30 जून 2026 तक भरे जाएंगे।

राजस्थान पुनर्वास एवं शोध संस्थान, सामाजिक न्याय संकुल जामाडोली, जयपुर में स्थित है यह संस्थान विशेष आवश्यकता वाले बच्चों एवं युवतियों के लिए शिक्षकों और विशेषज्ञों को तैयार करने का कार्य करता है स्पेशल B.Ed एक विशेष शिक्षा कार्यक्रम है जो बौद्धिक दिव्यंका वाले विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए प्रशिक्षित शिक्षक तैयार करता है।

Special Bed Form 2026

Special Bed Form 2026 Overview

Organization NameRajasthan Rehabilitation and Research Institute
Course NameB.Ed (Intellectual Disability)
Course Duration2 Years
Academic Session2026-28
LocationJaipur
CategorySpecial Bed Form 2026 Notification
Mode of ApplyOffline
Application form filling date1 June to 30 June 2026
Official Websitedsap.rajasthan.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

राजस्थान में ऐसे अनेक बच्चे हैं जो बौद्धिक दिव्यांगता से ग्रसित हैं इन बच्चों को समाज की मुख्य धारा में लाने, आत्मनिर्भर बनाने और उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित शिक्षकों की आवश्यकता होती है यदि आप राष्ट्र निर्माण समाज सेवा और एक बेहतरीन करियर विकल्प की तलाश में है तो इस दिवर्षीय नियमित बीएड (आई.डी.) पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर अपना मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

स्पेशल बीएड कोर्स के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 को शाम 6:00 बजे तक रखी गई है इसके बाद प्रथम मेरिट लिस्ट 8 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी फिर अभ्यर्थियों को डीडी के माध्यम से 15 जुलाई 2026 तक फीस जमा करवानी होगी इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट 22 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी।

क्र.सं.प्रवेश प्रक्रिया का विवरणप्रस्तावित महत्वपूर्ण तिथि
1.आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि (विज्ञप्ति प्रकाशन)01.06.2026
2.आवेदन पत्र कार्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि30.06.2026 (सायं 06:00 बजे तक)
3.प्रथम वरीयता सूची (First Merit List) का प्रकाशन (वेबसाइट/नोटिस बोर्ड)08.07.2026
4.प्रथम वरीयता सूची के अभ्यर्थियों द्वारा फीस (DD) जमा कराने की अंतिम तिथि15.07.2026
5.द्वितीय वरीयता सूची (Second Merit List) का प्रकाशन (यदि सीटें रिक्त रहती हैं)22.07.2026
6.द्वितीय वरीयता सूची के अभ्यर्थियों द्वारा फीस (DD) जमा कराने की अंतिम तिथि27.07.2026
7.रिक्त सीटों का प्रकटीकरण (संस्थान नोटिस बोर्ड पर)28.07.2026
8.ओपन राउण्ड (Open Round Counseling) – सीधी काउंसलिंग सत्र30.07.2026 (दोपहर 12:00 बजे)

Special Bed Form 2026 Application Fee

स्पेशल बीएड कोर्स 2026 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है इसमें सभी अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं यदि अभ्यर्थी का चयन मेरिट लिस्ट में हो जाता है तो प्रथम वर्ष में प्रवेश के समय 26880 रुपए की फीस बैंक डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से नोटिफिकेशन में दिए अनुसार और दी गई तिथि तक जमा करवानी होगी।

Special Bed Form 2026 Educational Qualification

स्पेशल बीएड कोर्स 2026 के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर या इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में विज्ञान एवं गणित विषय के साथ 55% अंक अथवा समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

Special Bed Form 2026 Selection Process

स्पेशल बीएड कोर्स में सबसे पहले अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी इसके बाद अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांको के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी प्रथम मेरिट 8 जुलाई 2026 को निदेशालय की वेबसाइट और संस्थान के नोटिस बोर्ड पर जारी की जाएगी।

How to Apply Special Bed Form 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को विशेष योग्यजन निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट dsap.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद B.Ed आई.डी. ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट कर लेना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी सही से और साफ अक्षरों में भरनी है।
  • अभ्यर्थी को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित फोटो प्रति लगानी है, पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित स्थान पर करने हैं।
  • इसके बाद इन्हें उपयुक्त आकर के लिफाफे में डालकर निर्धारित प्रारूप में रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट के माध्यम से नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज देना है।
  • अभ्यर्थी स्वयं संस्थान के कार्यालय में उपस्थित होकर भी आवेदन सीधे जमा कर सकते हैं।

आवेदन भेजने का पता:
निदेशक, राजस्थान पुनर्वास एवं शोध संस्थान,
स्वयंसिद्धा परिसर, सामाजिक न्याय संकुल, आगरा रोड, जामडोली, जयपुर (राजस्थान) – 302031

Special Bed Form 2026 Important Links

Start Special Bed Form 2026 form1 June 2026
Last Date Offline Application form30 June 2026
Application formClick Here
Official NotificationDownload here
Official Websitedsap.rajasthan.gov.in

Leave a Comment

Document