WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सोना के आज के भाव: Gold Rate of today

सोना हुआ ₹12000 सस्ता जानिए बड़ी गिरावट के साथ आज क्या है भाव-

सोना सिर्फ एक धातु नहीं है,यह पीढ़ियों से महिलाओं के सौंदर्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। अपनी इसी खूबी के चलते यह पीली धातु हर महिला की पहली पसंद होता है।8 अगस्त सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के लिए इसी खास सोना को खरीदने का बड़ा मौका है। सोने की कीमत में जोरदार गिरावट का दौर जारी है।बीते 8 महीनों में सोना ₹12000 तक सस्ता हो चुका है। ऐसे में इसे सोने की खरीदारी का सबसे खास मौका माना जा रहा है
भारत में पिछले साल 7 अगस्त को सोने की कीमत ₹56018 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी लेकिन उसके बाद से इसमें ₹12000 से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के कमजोर पड़ने से शुक्रवार को नई दिल्ली में इस कीमती धातुओं की कीमत में और गिरावट आई है।

मार्च के पहले हफ्ते में 1633 रुपए सस्ता हुआ सोना –

शुक्रवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में ₹522 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 2 मार्च से लगातार सोने की कीमत घट रही है।1 मार्च को सोने की कीमत में ₹245 की बढ़ोतरी हुई थी और इसकी कीमत ₹45500 प्रति 10 ग्राम हो गई थी लेकिन इसके बाद से लगातार सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज हो रही है और 2 मार्च को सोने की कीमत में ₹679, 3 मार्च को ₹215, 4 मार्च को ₹217 और 5 मार्च को ₹522 की गिरावट दर्ज की गई है इस तरह 4 दिनों में कुल 1633 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ‌ –

विशेषज्ञों के अनुसार सोने की कीमत में पिछले साल अगस्त के बाद से 18 फ़ीसदी गिरावट आई है। आने वाले दिनों में भी इसकी कीमत बढ़ने की उम्मीद नहीं है। एनालिसिस का कहना है कि सोना अपनी मौजूदा कीमत यानी ₹46000 प्रति 10 ग्राम के आसपास ही बना रहेगा। दिसंबर में गोल्ड ईटीएफ में 430 करोड रुपए का निवेश हुआ है जो जनवरी में बढ़कर 624.87 करोड पर पहुंच गया। गया।
1. क्या सोने के भाव में मार्च माह में हो सकती है और गिरावट –
– विशेषज्ञों की मानें तो इस माह और हो सकती है अभी सोने के भाव में गिरावट
2. क्या रह सकते हैं इस माह में सोने के भाव –
– मार्च माह में सोने के भाव 45000 से 46000 के आसपास रह सकते हैं
अंतरराष्ट्रीय बाजार को देखते हुए अभी सोने के भावों में लगातार गिरावट दर्ज की जा सकती है सोने के भावों में यह हो रही गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने के प्रति आई नरमी का कारण है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment