AFMS BSc Nursing Admission 2026 इंडियन आर्मी द्वारा 12वीं पास के लिए बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026 का नोटिफिकेशन जारी

AFMS BSc Nursing Admission 2026 इंडियन आर्मी द्वारा 12वीं पास के लिए बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026 का नोटिफिकेशन जारी: इंडियन आर्मी के अंतर्गत आर्म्ड फोर्सज मेडिकल सर्विसेज ने वर्ष 2026 के लिए बीएससी नर्सिंग एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें महिला अभ्यर्थियों के लिए 4 वर्षीय बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं यह प्रवेश प्रक्रिया AFMS के अंतर्गत संचालित 6 कॉलेज आफ नर्सिंग के लिए आयोजित हो रही है AFMS बीएससी नर्सिंग एडमिशन के लिए आवेदन 20 जुलाई से लेकर 31 जुलाई 2026 तक कर सकते हैं।

AFMS बीएससी नर्सिंग एडमिशन के लिए आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में भरना होगा इसमें वह महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं जिन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है इसमें अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा, साक्षात्कार और मेडिकल के आधार पर होगा AFMS बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026 के लिए योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, एग्जाम पैटर्न एवं आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यहां उपलब्ध करवा दी है।

AFMS BSc Nursing Admission 2026

AFMS BSc Nursing Admission 2026 Overview

Recruitment OrganizationArmed Forces Medical Services (AFMS)
Post NameBSc (Nursing) Course – 2026
Course duration4 years
Eligible candidatesFemale candidates only
Vacancies220 Seats
Salary/ Pay ScaleFree Training + Monthly Stipend & Uniform Allowance (Commissioned post-course)
Job LocationAll India
CategoryAFMS BSc Nursing Admission 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date20 July to 31 July 2026
Official Websitejoinindianarmy.nic.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

आर्म्ड फोर्सज मेडिकल सर्विसेज बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026 का नोटिफिकेशन 220 सीटों के लिए जारी कर दिया है AFMS बीएससी नर्सिंग एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 से शुरू हो जाएंगे जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 को रात्रि 11:00 तक रखी गई है स्क्रीनिंग प्रक्रिया की तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से नोटिस जारी करके दी जाएगी।

EventDate
Application Start Date20 July 2026
Application Last Date31 July 2026 (until 11 PM)
Exam DateTo be notified

AFMS BSc Nursing Course 2026 क्या है?

AFMS बीएससी नर्सिंग कोर्स 2026 के लिए आवेदन फार्म शुरू हो गए हैं यह आर्म्ड फोर्सज मेडिकल सर्विसेज के अंतर्गत संचालित चार वर्षीय बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम है इसमें चयनित अभ्यर्थियों को AFMS के अंतर्गत आने वाली कॉलेज ऑफ नर्सिंग में प्रवेश दिया जाता है इसमें प्रवेश लेने के बाद महिला अभ्यर्थी को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में अधिकारी के रूप में सेवा देने के लिए एग्रीमेंट या बंद भरना होगा।

बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में स्थाई कमीशन अथवा शॉर्ट सर्विस कमीशन प्रदान किया जाता है इसमें आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी नीट यूजी 2026 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए इसके बाद उन्हें इंडियन आर्मी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीकरण करना होगा इसके बाद शॉर्टलिस्ट होने पर अभ्यर्थी को निर्धारित तिथियां में बेस हॉस्पिटल दिल्ली कैंट में स्क्रीनिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

AFMS BSc Nursing Admission 2026 Vacancy Details

AFMS बीएससी नर्सिंग कोर्स 2026 के लिए 6 नर्सिंग कॉलेज में सीटों की संख्या इस प्रकार रखी गई है इसमें कॉलेज का आवंटन अंतिम मेरिट, अभ्यर्थी द्वारा दी गई कॉलेज वरीयता और संबंधित कॉलेज में उपलब्ध सीटों के आधार पर होगा।

क्रम संख्यासंस्थान का नामसंबद्ध विश्वविद्यालयउपलब्ध सीटें
1College of Nursing, AFMC PuneMaharashtra University of Health Sciences (MUHS)40
2College of Nursing, CH (EC) KolkataWest Bengal University of Health Sciences (WBUHS)30
3College of Nursing, INHS Asvini, MumbaiMaharashtra University of Health Sciences (MUHS)40
4College of Nursing, AH (R&R), New DelhiDelhi University (DU)30
5College of Nursing, CH (CC), LucknowAtal Bihari Vajpayee Medical University (ABVMU)40
6College of Nursing, CH (AF), BangaloreRajiv Gandhi University of Health Sciences (RGUHS)40

AFMS BSc Nursing Admission 2026 Application Fee

आर्म्ड फोर्सज मेडिकल सर्विसेज बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026 में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा जबकि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है इन्हें अपनी श्रेणी का दस्तावेज प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹200
SC / STNo Fee
Payment ModeOnline

AFMS BSc Nursing Admission 2026 Age Limit

आर्म्ड फोर्सज मेडिकल सर्विसेज बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026 के लिए अभ्यर्थी का जन्म 1 अक्टूबर 2001 से 30 सितंबर 2009 के मध्य होना जरूरी है इसमें इन दोनों तिथियां को भी शामिल किया गया है।

AFMS BSc Nursing Admission 2026 Educational Qualification

आर्म्ड फोर्सज मेडिकल सर्विसेज बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026 के लिए महिला अभ्यर्थी 12वीं कक्षा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50% अंकों से उत्तीर्ण होनी चाहिए यह परीक्षा प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण होनी चाहिए इसके अलावा अभ्यर्थी नीट यूजी 2026 परीक्षा उत्तीर्ण भी होनी चाहिए।

आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी भारत की नागरिक होना अनिवार्य है इस प्रवेश प्रक्रिया के लिए निम्न श्रेणियां की महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं।

  • अविवाहित महिला अभ्यर्थी
  • तलाकशुदा महिला अभ्यर्थी
  • कानूनी रूप से अलग रह रही महिला अभ्यर्थी
  • विधवा महिला अभ्यर्थी।

AFMS BSc Nursing Admission 2026 Selection Process

AFMS बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026 के लिए अभ्यर्थियों का चयन नीट यूजी 2026 स्कोर के आधार पर शार्ट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन, ऑनलाइन परीक्षा (सामान्य बुद्धिमत्ता एवं सामान्य अंग्रेजी), मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन, साक्षात्कार एवं मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

NEET UG स्कोर से शॉर्टलिस्टिंग

सबसे पहले नीट यूजी 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा फिर शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के रेफरेंस नंबर जॉइन इंडियन आर्मी पोर्टल पर प्रदर्शित किए जाएंगे इसमें शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को बेस हॉस्पिटल दिल्ली कैंट में ToGIGE, मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन, साक्षात्कार एवं मेडिकल परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा स्क्रीनिंग के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे। महिला अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग के समय प्रवेश पत्र में बताए गए सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां साथ लेकर आनी होगी।

AFMS BSc Nursing Admission 2026 ToGIGE परीक्षा पैटर्न

सामान्य बुद्धि और सामान्य अंग्रेजी के लिए कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी।

विवरणपरीक्षा पैटर्न
परीक्षा का माध्यमकंप्यूटर आधारित परीक्षा
प्रश्नों की संख्या40 बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रत्येक प्रश्न के अंक2 अंक
अधिकतम अंक80 अंक
परीक्षा अवधि30 मिनट
गलत उत्तर पर नकारात्मक अंक0.5 अंक

शारीरिक और चिकित्सा मापदंड

AFMS बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026 में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थी का चिकित्सकीय रूप से फिट होना जरूरी है यदि अभ्यर्थी चिकित्सा परीक्षण के समय 18 वर्ष से कम आयु की है तो लंबाई में वृद्धि के लिए दो सेंटीमीटर की छूट दी जाएगी लंबाई के अनुपात में वजन निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुसार होना चाहिए सभी शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों का विशेष चिकित्सा बोर्ड बेस हॉस्पिटल, दिल्ली कैंट में आयोजित किया जाएगा।

श्रेणीन्यूनतम लंबाई
सामान्य महिला अभ्यर्थी152 सेंटीमीटर
पहाड़ी एवं उत्तर-पूर्वी राज्यों की अभ्यर्थी147 सेंटीमीटर

प्रशिक्षण और सुविधाएं

यदि चयनित महिला अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय के भीतर आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट नहीं करती है तो उसके लिए सीट खाली नहीं रखी जाएगी प्रवेश प्राप्त करने वाली अभ्यर्थी को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में अधिकारी के रूप में सेवा देने के लिए एग्रीमेंट या बंद भरना होगा प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को निशुल्क राशन, निशुल्क आवास, वर्दी भत्ता एवं मासिक स्टाइपेंड मिलेगा कोर्स पूरा होने पर अभ्यर्थियों को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में स्थाई अथवा शॉर्ट सर्विस कमीशन मिलेगा।

How to Apply AFMS BSc Nursing Admission 2026

  • सबसे पहले इंडियन आर्मी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना है।
  • इसके बाद AFMS BSc Nursing Admission 2026 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है एवं अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पूछी गई जानकारी भरनी है।
  • अभ्यर्थी को यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, जाति या एनसीसी प्रमाण पत्र, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में सभी जानकारी चेक करें एवं आवेदन फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

AFMS BSc Nursing Admission 2026 Important Links

Start AFMS BSc Nursing Admission 2026 form20 July 2026
Last Date Online Application form31 July 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websitejoinindianarmy.nic.in
More Job Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now

AFMS BSc Nursing Admission 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

AFMS बीएससी नर्सिंग के लिए आवेदन 20 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 से शुरू हो जाएंगे।

AFMS BSc Nursing Admission 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

AFMS बीएससी नर्सिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 को रात्रि 11:00 तक है।

AFMS BSc Nursing Admission 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या रखी गई है?

इसमें महिला अभ्यर्थी भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान जीव विज्ञान और अंग्रेजी में न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए इसके अलावा नीट यूजी 2026 भी उत्तीर्ण होनी चाहिए।

AFMS बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना रखा गया है?

इसमें आवेदन शुल्क ₹200 रखा गया है लेकिन एससी एसटी अभ्यर्थियों के लिए कोई भी शुल्क नहीं रखा गया है।

क्या AFMS बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026 के लिए पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

नहीं। इसमें केवल अविवाहित, तलाकशुदा या विधवा महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं।

Leave a Comment

Document