AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती का 2218 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती का 2218 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली द्वारा नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 2218 पदों के लिए जारी कर दिया है इसके माध्यम से एम्स नई दिल्ली सहित विभिन्न एम्स संस्थाओं, केंद्रीय सरकारी अस्पतालों एवं अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई से लेकर 13 अगस्त 2026 तक भरे जाएंगे।

AIIMS NORCET 11 भर्ती 2026 का आयोजन कुल 2218 पदों के लिए किया जा रहा है इसके लिए सभी राज्यों के महिला और पुरुष अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं एम्स नर्सिंग ऑफिसर ग्रुप बी भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा, आवेदन शुल्क, योग्यता, एग्जाम पैटर्न एवं आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यहां उपलब्ध करवा दी है।

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationAll India Institute of Medical Sciences (AIIMS), New Delhi
Post NameNursing Officer (Group-B)
Advt No.Notice No. 103/2026
Vacancies2218 Posts
Salary/ Pay ScaleLevel 07 (Rs. 9300-34800 with GP Rs. 4600/-)
Job LocationAll india
CategoryAIIMS NORCET 11 Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date24 July to 13 August 2026
Official Websiteaiimsexams.ac.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई 2026 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2026 को शाम 5:00 तक रखी गई है आपको बता दें कि एम्स प्रारंभिक परीक्षा की एग्जाम सिटी 3 सितंबर को और प्रवेश पत्र 9 सितंबर 2026 को जारी किए जाएंगे जबकि एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 12 सितंबर को और मुख्य परीक्षा 30 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू24 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि13 अगस्त 2026, शाम 5:00 बजे तक
सरकारी/अर्द्ध-सरकारी/पीएसयू/स्वायत्त संस्थान में कार्यरत अभ्यर्थियों द्वारा NOC जमा करने की अंतिम तिथि18 अगस्त 2026, शाम 5:00 बजे तक
आवेदन स्वीकार होने की स्थिति जारी होने की तिथि24 अगस्त 2026
परीक्षा शहर की जानकारी3 सितंबर 2026
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि9 सितंबर 2026
प्रथम चरण प्रारंभिक परीक्षा12 सितंबर 2026, शनिवार
द्वितीय चरण मुख्य परीक्षा30 सितंबर 2026, बुधवार

Vacancy Details (पदों का विवरण)

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 में कुल पदों की संख्या 2218 रखी गई है इसमें इसमें सामान्य वर्ग के 899 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 599 पद, अनुसूचित जाति के 323 पद, अनुसूचित जनजाति के 157 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 240 पद रखे गए हैं।

श्रेणीपदों की संख्या
सामान्य वर्ग (UR)899
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL)599
अनुसूचित जाति (SC)323
अनुसूचित जनजाति (ST)157
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)240
कुल पद2218

एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 में पदों की संख्या अस्थाई है क्योंकि कुछ संस्थान द्वारा वर्तमान में रिक्त पद घोषित नहीं किए गए हैं वे बाद में पदों की जानकारी अपडेट कर सकते हैं इसमें भाग लेने वाले एम्स संस्थानों में 80% सीटें महिलाओं और 20% सीटें पुरुषों के लिए आरक्षित होने का उल्लेख किया गया है।

संस्थान का नामकुल पद
AIIMS Avantipora75
AIIMS Bathinda47
AIIMS Bhopal12
AIIMS Bilaspur89
AIIMS Bhubaneswar197
AIIMS Deoghar223
AIIMS Gorakhpur61
AIIMS Guwahati188
AIIMS Kalyani53
AIIMS Mangalagiri32
AIIMS Nagpur48
AIIMS Rae Bareli81
AIIMS New Delhi121
AIIMS Patna201
AIIMS Rishikesh38
AIIMS Raipur60
AIIMS Vijaypur, Jammu29
AIIMS Rewari10
CAPFIMS, Maidangarhi6
JIPMER, Puducherry39
ESIC, New Delhi523
NITRD7
CIP, Ranchi4
SJH Hospital5
Dr. RML Hospital31
RHPT, Najafgarh36
KSCH Hospital2
कुल पद2218

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 Application Fee

एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 में सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹3000 रखा गया है जबकि एससी एसटी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹2400 रखा गया है वही दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है इसमें आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fee
General / OBCRs. 3000/-
SC / ST / EWSRs. 2400/-
PwBDNil
Payment ModeOnline

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 Age Limit

एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 में आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक निर्धारित की गई है इसमें आयु की गणना 13 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

  • Minimum Age = 18 Years
  • Maximum Age = 30 Years
  • Age Limit Calculation: Based on 13 August 2026.

Age Relaxation

श्रेणीअधिकतम आयु सीमा में छूट
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति5 वर्ष
अन्य पिछड़ा वर्ग3 वर्ष
दिव्यांग अभ्यर्थी10 वर्ष, लेकिन अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं
दिव्यांग + ओबीसी13 वर्ष, लेकिन अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं
दिव्यांग + एससी/एसटी15 वर्ष, लेकिन अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं
भूतपूर्व सैनिक सामान्य वर्गसैन्य सेवा की अवधि के अतिरिक्त 3 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक ओबीसीसैन्य सेवा की अवधि के अतिरिक्त 6 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक एससी/एसटीसैन्य सेवा की अवधि के अतिरिक्त 8 वर्ष

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 Educational Qualification

एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी के पास शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार होनी चाहिए

  • भारतीय नर्सिंग परिषद, राज्य नर्सिंग परिषद या मान्यता प्राप्त संस्थान अथवा विश्वविद्यालय से B.Sc. (Hons.) Nursing या B.Sc. Nursing की डिग्री होनी चाहिए।

अथवा

  • भारतीय नर्सिंग परिषद अथवा राज्य नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से B.Sc. Post-Certificate या Post-Basic B.Sc. Nursing की योग्यता होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी का राज्य नर्सिंग परिषद या भारतीय नर्सिंग परिषद में Nurse and Midwife के रूप में पंजीकरण होना चाहिए।

अथवा

  • भारतीय नर्सिंग परिषद या राज्य नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान, बोर्ड अथवा परिषद से General Nursing Midwifery यानी GNM में डिप्लोमा होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी का राज्य नर्सिंग परिषद या भारतीय नर्सिंग परिषद में Nurse and Midwife के रूप में पंजीकरण होना चाहिए।
  • आवश्यक शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के बाद न्यूनतम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 Selection Process

एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।

  • Stage I: NORCET Preliminary Examination (CBT)
  • Stage II: NORCET Mains Examination (CBT)
  • Document Verification
  • Medical Examination

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 में प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालीफाई नेचर की होगी इसमें अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा के लिए 5 गुना अभ्यर्थियों को क्वालीफाई किया जाएगा।

प्रथम चरण NORCET Preliminary Exam Pattern

विवरणजानकारी
परीक्षा अवधि90 मिनट
प्रश्नों की संख्या100
कुल अंक100
सामान्य ज्ञान एवं योग्यता20 प्रश्न
नर्सिंग पाठ्यक्रम80 प्रश्न
प्रश्नों का प्रकारबहुविकल्पीय
नकारात्मक अंकनप्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक
कुल सेक्शन5
प्रत्येक सेक्शन का समय18 मिनट
प्रत्येक सेक्शन में प्रश्न

प्रारंभिक परीक्षा के क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल

श्रेणीक्वालिफाइंग पर्सेंटाइल
सामान्य/ईडब्ल्यूएस50 पर्सेंटाइल
ओबीसी45 पर्सेंटाइल
एससी/एसटी40 पर्सेंटाइल
सामान्य/ईडब्ल्यूएस दिव्यांग45 पर्सेंटाइल
ओबीसी दिव्यांग40 पर्सेंटाइल
एससी/एसटी दिव्यांग35 पर्सेंटाइल

द्वितीय चरण NORCET Main Exam Pattern

विवरणजानकारी
परीक्षा अवधि180 मिनट
प्रश्नों की संख्या160
कुल अंक160
विषयनर्सिंग पाठ्यक्रम
प्रश्नों का स्वरूपकेस-परिदृश्य आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न
नकारात्मक अंकनप्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक
कुल सेक्शन4
प्रत्येक सेक्शन का समय45 मिनट
प्रत्येक सेक्शन में प्रश्न40

Salary (वेतनमान)

एम्स नर्सिंग ऑफिसर ग्रुप बी पद के लिए पे मैट्रिक्स लेवल 7 के अंतर्गत वेतन दिया जाएगा इसका पूर्ण संशोधित वेतनमान 9300 से 34800 रुपए तथा ग्रेड पे 4600 है जबकि अन्य वेतन भत्ते भी दिए जाएंगे।

How to Apply AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026

  • सबसे पहले एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाना है।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट ऑप्शन में जाकर AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • जो अभ्यर्थी पहली बार परीक्षा दे रहे हैं उन्हें पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन OTR यानी पंजीकरण पूरा करना होगा।
  • जो अभ्यर्थी पहले परीक्षा दे चुके हैं उन्हें पुरानी पंजीकरण आईडी का ही उपयोग करना होगा।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी, अनुभव एवं पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी।
  • सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान निर्धारित प्रारूप में अपलोड करना होगा।
  • अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट अपने पास निकाल कर सुरक्षित रखें।

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 Important Links

Start AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 form24 July 2026
Last Date Online Application form13 August 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiteaiimsexams.ac.in
More Job Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now

FAQ’s (प्रश्न और उत्तर)

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 में कुल कितने पद रखे गए हैं।

एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 में कुल 2218 पद रखे गए हैं।

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 को शाम 5:00 बजे तक है।

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 के लिए परीक्षा कब आयोजित होगी?

एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए प्रारंभिक परीक्षा 12 सितंबर को और मुख्य परीक्षा 30 सितंबर 2026 को होगी।

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 में अभ्यर्थियों का चयन कैसे होगा?

एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 में प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर चयन होगा इसमें मुख्य परीक्षा क्वालीफाई नेचर की होगी और मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा से बनेगी।

Leave a Comment

Document