Income Tax Department Sports Quota Recruitment 2026: इनकम टैक्स विभाग में 10वीं 12वीं पास के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Income Tax Department Sports Quota Recruitment 2026: इनकम टैक्स डिपार्मेंट ओडीशा द्वारा स्पोर्ट्स कोटा के तहत स्पोर्ट्स पर्सन के लिए भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके लिए सभी राज्यों के महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इसमें अभ्यर्थियों को ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरना होगा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए आवेदन 5 जून से लेकर 31 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में टैक्स असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर सेकंड और मल्टीटास्किंग स्टाफ के कुल 12 पदों पर भर्ती निकली है इस भर्ती के लिए 10वीं 12वीं और स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, विश्वविद्यालय या स्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है ऐसे मेधावी खिलाड़ी इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Income Tax Department Sports Quota Recruitment 2026

Income Tax Department Sports Quota Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationIncome Tax Department Odisha
Post NameSports Quota – MTS, Steno and Tax Assistant
Advt No.Pr. CCIT/Estt/III-39/Sports/2021-22/6981
Vacancies12 Posts
Salary/ Pay ScaleRs 18,000 to 81,100
Job LocationOdisha
Qualification10th, 12th & Graduation
CategoryIncome Tax Department Sports Quota Recruitment 2026
Mode of ApplyOffline
Application form filling date5 June to 31 July 2026
Official Websiteincometaxindia.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date5 June 2026
Application Last Date31 July 2026
Exam DateTo be notified

Vacancy Details (पदों का विवरण)

इनकम टैक्स डिपार्मेंट ओडीशा द्वारा कुल 12 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है इसमें टैक्स असिस्टेंट के 7 पद, स्टेनोग्राफर का एक पद एवं मल्टीटास्किंग स्टाफ के 4 पद रखे गए हैं इसमें योग्य अभ्यर्थियों को केवल पंजीकृत या स्पीड पोस्ट के माध्यम से ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भेजना होगा ध्यान रहे की आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 को शाम 6:00 तक रखी गई है लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों, अंडमान निकोबार दीप समूह, लक्षद्वीप और जम्मू कश्मीर के निवासियों के लिए अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 तक है।

पद का नामपद संख्या
टैक्स असिस्टेंट07
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II01
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)04
कुल पद12

Income Tax Department Sports Quota Recruitment 2026 Application Fee

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 में कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है इसमें सभी अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Income Tax Department Sports Quota Recruitment 2026 Age Limit

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 में मल्टीटास्किंग स्टाफ पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तक रखी गई है जबकि टैक्स असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर पद के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी इसके अलावा स्पोर्ट्स पर्सन के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट एवं एससी एसटी खिलाड़ियों को 10 वर्ष की छूट दी गई है।

पदन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
टैक्स असिस्टेंट18 वर्ष27 वर्ष
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II18 वर्ष27 वर्ष
MTS18 वर्ष25 वर्ष

Income Tax Department Sports Quota Recruitment 2026 Educational Qualification

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 में पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन रखी गई है।

पद का नामशैक्षणिक योग्यताअतिरिक्त योग्यता
टैक्स असिस्टेंटकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree)डेटा एंट्री स्पीड 8000 Key Depressions प्रति घंटा
स्टेनोग्राफर ग्रेड-IIकिसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से 12वीं पास10 मिनट का डिक्टेशन @ 80 शब्द प्रति मिनट, ट्रांसक्रिप्शन: अंग्रेजी 50 मिनट / हिंदी 65 मिनट
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पासकोई अतिरिक्त योग्यता निर्धारित नहीं

Income Tax Department Sports Quota Recruitment 2026 Selection Process

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन खेल उपलब्धियां के आधार पर तैयार की गई मेरिट के अनुसार किया जाएगा लेकिन टैक्स असिस्टेंट एवं स्टेनोग्राफर पद के लिए टाइपिंग टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।

Salary (वेतनमान)

मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के लिए वेतन लेवल-1 के तहत 18000 रुपए से लेकर 56900 तक दिया जाएगा जबकि टैक्स असिस्टेंट एवं स्टेनोग्राफर पद के लिए वेतन लेवल 4 के तहत 25500 से 81100 रुपए तक दिया जाएगा।

पद का नामपे लेवल (7th CPC)वेतनमान
टैक्स असिस्टेंटPay Level-4₹25,500 – ₹81,100
स्टेनोग्राफर ग्रेड-IIPay Level-4₹25,500 – ₹81,100
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)Pay Level-1₹18,000 – ₹56,900

Income Tax Department Sports Quota Recruitment 2026 Sports Eligibility

इसमें पहली प्राथमिकता अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वालों को और दूसरी प्राथमिकता राष्ट्रीय चैंपियनशिप/ राष्ट्रीय खेलों में पदक (3rd स्थान तक) विजेताओं को मिलेगी।

  • राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य या देश का प्रतिनिधित्व।
  • जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक विजेता।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स (18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) में पदक विजेता।
  • खेलो इंडिया विंटर गेम्स।
  • खेलो इंडिया पैरा गेम्स।
  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक विजेता।
  • एसजीएफआई (SGFI) प्रतियोगिताओं में पदक विजेता।
  • इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व।
  • राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में राज्य स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व।

Income Tax Department Sports Quota Recruitment 2026 Required Documents

  • 10वीं कक्षा प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • खेल प्रमाण पत्र
  • PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • वर्तमान नियोक्ता से NOC (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड
  • दो पासपोर्ट आकार के फोटो

How to Apply Income Tax Department Sports Quota Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट incometaxindia.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद रिक्वायरमेंट ऑप्शन में जाकर ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • फिर आवेदन फार्म को A4 कागज पर प्रिंट कर लेना है।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • आवेदन फार्म के साथ अपने सभी शैक्षणिक और अनुभव संबंधी दस्तावेज स्वयं सत्यापित करके लगते हैं।
  • फिर आवेदन फॉर्म और सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में एक उपयुक्त आकर के लिफाफे में डाल देने हैं।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को आवेदन नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज देना है।
  • अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरना होगा। आवेदन पत्र के ऊपर स्पष्ट रूप से: “Application for appointment of meritorious sportsperson in Income Tax Department, Odisha Region-2026” लिखना होगा।
  • अभ्यर्थी का आवेदन फॉर्म निर्धारित प्रारूप में 31 जुलाई 2026 को शाम 6:00 बजे तक या उससे पहले प्राप्त हो जाना चाहिए।

Income Tax Department Sports Quota Recruitment 2026 Important Links

Start Income Tax Department Sports Quota Recruitment 2026 form5 June 2026
Last Date Offline Application form31 July 2026
Application formDownload here
Official NotificationDownload here
Official Websiteincometaxindia.gov.in

Leave a Comment

Document