Indian Army Sports Quota Recruitment 2026: इंडियन आर्मी में स्पोर्ट्स कोटा के तहत 10वीं पास हवलदार एवं नायक सूबेदार भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Indian Army Sports Quota Recruitment 2026: इंडियन आर्मी में स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत हवालदार एवं नायक सूबेदार के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इस भर्ती के लिए सभी अविवाहित पुरुष एवं महिला खिलाड़ी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इसमें अभ्यर्थियों को ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरना होगा इंडियन आर्मी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए आवेदन 10 जून से लेकर 10 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे तक भरे जाएंगे।

भारतीय सेना ने स्पोर्ट्स कोटा एंट्री इंटेक 06/2026 के तहत डायरेक्ट एंट्री हवलदार (स्पोर्ट्स) एवं डायरेक्ट एंट्री नायक सूबेदार (स्पोर्ट्स) के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है इस भर्ती के लिए निर्धारित स्तर के खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्पोर्ट्स पर्सन ही आवेदन कर सकते हैं इंडियन आर्मी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 की योग्यता, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया एवं आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यहां पर दी गई है।

Indian Army Sports Quota Recruitment 2026

Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationIndian Army
Recruitment NameDirect Entry Havildar and Naib Subedar (Sports) Recruitment
Post NameHavildar (Sports), Naib Subedar (Sports)
Advt No.06/2026
Entry TypeSports Quota Entry
Eligible CandidatesUnmarried Indian Male & Female Candidates
Job LocationAll India
CategoryIndian Army Sports Quota Recruitment 2026
Mode of ApplyOffline
Application form filling dateJuly to July 2026
Official Websitejoinindianarmy.nic.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

भारतीय सेना समय-समय पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सेवा में शामिल करने के लिए स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्ती आयोजित करती है इस बार स्पोर्ट्सपर्सन के लिए डायरेक्ट एंट्री हवलदार और डायरेक्ट एंट्री नायक सूबेदार के पदों पर भर्ती निकाली गई है इंडियन आर्मी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 को शाम 5:00 तक रखी गई है।

EventDate
Application Start Date10 June 2026
Application Last Date10 July 2026
Trial DateTo be notified

Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 Application Fee

इंडियन आर्मी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है यानी इसमें सभी अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 Age Limit

इंडियन आर्मी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तक रखी गई है यानी अभ्यर्थी का जन्म 30 सितंबर 2001 से पहले और 1 अक्टूबर 2008 के बाद का नहीं होना चाहिए।

Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 Educational Qualification

इंडियन आर्मी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है इसके अलावा अविवाहित पुरुष एवं अविवाहित महिला के पास स्पोर्ट्स योग्यता भी होनी चाहिए।

खेल उपलब्धियां (Direct Entry Havildar)

  • जूनियर या सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक विजेता हो।
  • व्यक्तिगत स्पर्धा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।
  • टीम स्पर्धा में राज्य अथवा भारत का राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया हो।
  • खेलो इंडिया गेम्स, खेलो इंडिया यूथ गेम्स या खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक विजेता हो।

Naib Subedar (Sports) खेल उपलब्धियां

  • विश्व चैंपियनशिप (World Championship) या एशियन चैंपियनशिप (Asian Championship) में किसी भी पदक का विजेता हो।
  • एशियन गेम्स में किसी भी पदक का विजेता हो।
  • कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) या वर्ल्ड कप में किसी भी पदक का विजेता हो।
  • एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स या वर्ल्ड कप में भारत का दो बार प्रतिनिधित्व किया हो।
  • ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।

Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 Selection Process

इंडियन आर्मी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 में लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा इसमें अभ्यर्थियों का चयन खेल उपलब्धियों, ट्रायल एवं फिजिकल, मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।

  • आवेदन पत्रों की जांच।
  • खेल उपलब्धियों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग।
  • चयन ट्रायल के लिए कॉल लेटर।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण।
  • शारीरिक मापदंड परीक्षण।
  • संबंधित खेल का स्किल टेस्ट।
  • मेडिकल परीक्षण।
  • उपलब्ध रिक्तियों एवं खेल की आवश्यकता के अनुसार अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

शारीरिक मानदंड (पुरुष)

वजन सेना के मेडिकल मानकों के अनुसार ऊंचाई एवं आयु के अनुपात में होना चाहिए। छाती का फैलाव (Chest Expansion) कम से कम 5 सेंटीमीटर होना चाहिए।

क्षेत्रन्यूनतम लंबाई
पश्चिमी मैदानी क्षेत्र (राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश)170 सेमी
पूर्वी मैदानी क्षेत्र169 सेमी
मध्य मैदानी क्षेत्र168 सेमी
दक्षिणी क्षेत्र166 सेमी
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र163 सेमी
पूर्वी हिमालयी क्षेत्र160 सेमी
गोरखा157 सेमी
लद्दाखी157 सेमी

पुरुष उम्मीदवारों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट

परीक्षायोग्यता
1.6 किलोमीटर दौड़5 मिनट 45 सेकंड में पूरी करनी होगी
9 फीट डिचक्वालिफाई करना होगा
Zig-Zag Balanceक्वालिफाई करना होगा

महिला उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानदंड

कुछ श्रेणियों जैसे उत्तर-पूर्वी राज्यों, गोरखा, गढ़वाली, लद्दाखी एवं मान्यता प्राप्त जनजातीय क्षेत्रों की महिलाओं को 4 सेंटीमीटर की लंबाई में छूट दी जाएगी।

  • न्यूनतम लंबाई – 162 सेंटीमीटर
  • वजन – सेना के मेडिकल मानकों के अनुसार
  • छाती का फैलाव – 5 सेंटीमीटर

महिला उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट

परीक्षायोग्यता
1.6 किलोमीटर दौड़8 मिनट में पूरी करनी होगी
10 फीट लॉन्ग जंपक्वालिफाई करना होगा
3 फीट हाई जंपक्वालिफाई करना होगा

असाधारण प्रतिभा वाले खिलाड़ियों को शारीरिक मानकों एवं फिजिकल टेस्ट में छूट दी जा सकती है।

How to Apply Indian Army Sports Quota Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को A4 कागज पर प्रिंट कर लेना है।
  • फिर आवेदन फॉर्म में दी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक सही-सही भर देनी है।
  • निर्धारित स्थान पर फोटो लगाये, हस्ताक्षर करें एवं बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाये।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं खेल प्रमाण पत्रों की स्वयं सत्यापित फोटो प्रति लगाये।
  • अंत में निर्धारित प्रारूप में आवेदन फॉर्म दिए गए पते पर रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेज देना है (ध्यान रहे स्पीड पोस्ट से नहीं भेजना है)।

Directorate of PT & Sports
General Staff Branch
IHQ of MoD (Army)
Room No. 747, ‘A’ Wing, Sena Bhawan
PO New Delhi – 110011

Required Documents

  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • मैट्रिक एवं अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अंकतालिकाएं
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • धर्म प्रमाण पत्र (यदि जाति प्रमाण पत्र में धर्म अंकित न हो)
  • स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • अविवाहित प्रमाण पत्र
  • खेल उपलब्धियों से संबंधित प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • सरकारी सेवा में कार्यरत उम्मीदवारों के लिए NOC (यदि लागू हो)
  • पूर्व सैनिक/अन्य सरकारी संगठन से सेवानिवृत्त उम्मीदवारों के लिए डिस्चार्ज प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • स्किल टेस्ट के लिए अपना स्वयं का खेल उपकरण (Sports Kit) साथ लाना होगा।

Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 Important Links

Start Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 form10 June 2026
Last Date Offline Application form10 July 2026, 05:00 pm
Application formDownload here
Official NotificationDownload here
Official Websitejoinindianarmy.nic.in
More Job Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

इंडियन आर्मी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे तक है।

Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

इंडियन आर्मी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के लिए अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला खिलाड़ी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 में आवेदन का माध्यम क्या है?

इंडियन आर्मी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ केवल रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजना होगा।

Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

इंडियन आर्मी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है।

Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 में चयन कैसे होगा?

पहले अभ्यर्थियों को उच्च खेल उपलब्धियों के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके ट्रायल के लिए बुलाया जाएगा फिर फिजिकल एवं मेडिकल के आधार पर चयन होगा।

Leave a Comment

Document