WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Inspire award Manak Yojana 2021: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2021

Inspire award Manak Yojana 2021 online application, eligibility, criteria, benefits (इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2021 ऑनलाइन आवेदन) –

Inspire award Manak Yojana 2021: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के द्वारा संचालित है यह योजना देश के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए है इसके अंतर्गत इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2021 के तहत आवेदन कर सकते हैं। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे। केंद्र सरकार के द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में बच्चों में दिलचस्पी बढ़ाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत ।बच्चों के खाते में 10-10 हजार की राशि दी जाएगी। inspire award Manak Yojana 2021 की संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

Inspire award Manak Yojana 2021 objective –

Inspire award Manak Yojana 2021 का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में दिलचस्पी बढ़ाना है जिसके अंतर्गत बच्चों में सर्जनशलता एवं रचनात्मक सोच की संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा‌ इसके लिए मौलिक एवं नव परिवर्तनों से संबंधित विचारों के प्रस्ताव के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। भारत के किसी भी राज्य में निवास करने वाले सरकारी प्राइवेट विद्यालयों के कक्षा 6 से दसवीं तक के छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें आठवीं अनुसूची में 22 भाषाओं में उपलब्ध किसी भी एक भाषा में अभिनव विचार प्रस्तुत कर सकते हैं। सभी प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तर/जिला स्तर पर किया जाएगा। जिन छात्रों के विज्ञान मॉडल राज्य स्तर पर श्रेष्ठ होंगे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएग।

Inspire award Manak Yojana 2021 incentives –

Inspire award Manak Yojana 2021 इस योजना के अंतर्गत पुरस्कार राशि दी जाएगी जिसमें जिला स्तर पर 10000 राज्य स्तर पर एक हजार और प्रदेश स्तर पर 100000 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित छात्रों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चयनित मॉडल को राष्ट्रपति भवन में आयोजित परिवर्तन उत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा। राष्ट्रपति के हाथों इस प्रोग्राम में उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा जो युवा वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होंगे उन्हें नगद पुरस्कार और चुनिंदा बच्चों को विदेश यात्रा भी करवाई जाएगी।

Inspire award Manak Yojana 2021 eligibility –

Inspire award Manak Yojana 2021 के लिए योग्यता देश के सभी विद्यार्थी जो कक्षा 6 से 10 में अध्ययन कर रहे हैं वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं जो देश के स्थाई निवासी हो। इस योजना के लिए आवेदन किसी भी राज्य के अभ्यर्थी कर सकते हैं।

Inspire award Manak Yojana 2021 required documents –

Inspire award Manak Yojana 2021 के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता है –

1. आधार कार्ड।

2. मूल निवास प्रमाण पत्र।

3. बैंक खाता पासबुक।

4. पासपोर्ट साइज फोटो।

5. चालू मोबाइल नंबर।

6. अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज।

Inspire award Manak Yojana 2021 Benifits-

Inspire award Manak Yojana 2021 के फायदे निम्न है-

1. इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत कक्षा 6 से 10 वीं मैं पढ़ने वाले प्रतिभावान छात्रों को ही मौका मिलेगा।

2. इस योजना के अंतर्गत जिला स्तर पर 10000 व राज्य स्तर पर 1000 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

3. इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में चयन होने वाले सभी छात्रों को 10-10 हजार रुपए खाते में दिए जाएंगे।

4. इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत चुनिंदा बच्चों को विदेश की यात्रा भी करवाई जाएगी।

How to apply for Inspire award Manak Yojana 2021-

Inspire award Manak Yojana 2021 का आवेदन करने के लिए सबसे पहले विद्यार्थी को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक नीचे दिया गया है। वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा यदि आप पहले से रजिस्टर्ड है तो आपको आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगइन करना होगा यदि आप पहली बार विजिट करें हो तो न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा यहां आपको 11 डिजिट के U-DISE कोड की जरूरत होगी। इसकी अधिक जानकारी के लिए आपको अपने स्कूल अध्यापक या ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

Inspire award Manak Yojana 2021 important links –

Apply online –

Official website –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment