ITAT Private Secretary Recruitment 2026: आयकर अपीलीय अधिकरण में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

ITAT Private Secretary Recruitment 2026: इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (आयकर अपीलीय अधिकरण) ने 42 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है यह भर्ती भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के तहत आयोजित की जाएगी इसमें सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी दोनों पद ग्रुप-बी राजपत्रित श्रेणी के हैं इसमें चयनित अभ्यर्थियों को देशभर में स्थित आईआईटी की विभिन्न पीठों में नियुक्त किया जा सकता है आयकर अपीलीय अधिकरण भर्ती के लिए आवेदन 18 जुलाई से लेकर 16 अगस्त 2026 तक भरे जाएंगे।

आयकर अपीलीय अधिकरण भर्ती 2026 के लिए सभी राज्यों के अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इसमें योग्य महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरना होगा आयकर अपीलीय अधिकरण भर्ती 2026 की योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न एवं चयन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यहां उपलब्ध करवा दी है।

ITAT Private Secretary Recruitment 2026

ITAT Private Secretary Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationIncome Tax Appellate Tribunal (ITAT)
Post NameSenior Private Secretary & Private Secretary
Advt No.F.301-Ad(ATD)/DR/2026-27
Vacancies42 Posts
Salary/ Pay ScaleSr PS: Rs. 47600- 151100/- (Level-8)
PS: Rs. 44900- 142400/- (Level-7)
Job LocationAll India
CategoryITAT Private Secretary Recruitment 2026 Notification
Mode of ApplyOnline
Application form filling date18 July to 16 August 2026
Official Websiteitat.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date18 July 2026
Application Last Date16 August 2026
Exam DateTo be notified

Vacancy Details (पदों का विवरण)

इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल द्वारा यह भर्ती कुल 42 पदों पर आयोजित की जा रही है लेकिन रिक्तयों की समीक्षा के बाद पदों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है वर्तमान में सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी के 22 पद और प्राइवेट सेक्रेटरी के 20 पद रखे गए हैं।

पद का नामSCSTOBCEWSसामान्यपद
सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी1545722
प्राइवेट सेक्रेटरी52031020

ITAT Private Secretary Recruitment 2026 Application Fee

इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल भर्ती 2026 के लिए सभी अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWSNo Fee
SC / ST / PwBD / Women / Ex-ServicemenNo Fee
Payment ModeOnline

ITAT Private Secretary Recruitment 2026 Age Limit

आयकर अपीलीय अधिकरण भर्ती 2026 में आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 16 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

ITAT Private Secretary Recruitment 2026 Educational Qualification

  • इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी की अंग्रेजी शॉर्टहैंड में स्पीड 120 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए अभ्यर्थी को कंप्यूटर की सामान्य जानकारी, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, एक्सेल या पेजमेकर जैसे सॉफ्टवेयर पर कार्य की जानकारी होनी चाहिए।

ITAT Private Secretary Recruitment 2026 Selection Process

आयकर अपीलीय अधिकरण भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। फिर दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल होगा। लिखित परीक्षा में न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा और फिर इसमें शॉर्ट लिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

ITAT Private Secretary Recruitment 2026 Exam Pattern

पेपरविषयअंकपाठ्यक्रम
पेपर 1सामान्य अंग्रेजी100न्यूनतम 250 शब्दों का निबंध, पत्र लेखन, संक्षेपण लेखन और व्याकरण
पेपर 2सामान्य ज्ञान एवं रीजनिंग100सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन, तार्किक तर्कशक्ति और समसामयिक घटनाएं
  • लिखित परीक्षा में प्रथम पेपर सामान्य अंग्रेजी का और दूसरा पेपर सामान्य ज्ञान एवं रिजनिंग का होगा।
  • प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा और लिखित परीक्षा के प्रत्येक पेपर में न्यूनतम अंक प्राप्त करने जरूरी होंगे जिनका विवरण यहां टेबल में उपलब्ध करवा दिया है।
श्रेणीलिखित परीक्षा के प्रत्येक पेपर में न्यूनतम अंकदोनों पेपरों के कुल अंकों में न्यूनतम अंक
सामान्य40%50%
OBC/EWS35%45%
SC/ST/PWD30%40%

कौशल परीक्षा: कौशल परीक्षा 100 अंकों की होगी इसमें अंग्रेजी शॉर्टहैंड 120 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग 45 शब्द प्रति मिनट होगी। सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान एवं रिजनिंग की लिखित परीक्षा तथा कौशल परीक्षा केवल अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी।

परीक्षाअंकविवरण
कौशल परीक्षा100अंग्रेजी शॉर्टहैंड 120 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग 45 शब्द प्रति मिनट

व्यक्तिगत साक्षात्कार: आयकर अपीलीय अधिकरण भर्ती 2026 में साक्षात्कार 75 अंकों का आयोजित किया जाएगा।

परीक्षा केंद्र: लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा निम्नलिखित 9 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपनी प्राथमिकता के क्रम में दो परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा।

क्रम संख्यापरीक्षा केंद्र
1दिल्ली
2मुंबई
3कोलकाता
4चेन्नई
5बेंगलुरु
6गुवाहाटी
7लखनऊ
8अहमदाबाद
9हैदराबाद

Salary (वेतनमान)

पद का नामवेतनमानपे-लेवल
सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी₹47,600 से ₹1,51,100पे-लेवल 8
प्राइवेट सेक्रेटरी₹44,900 से ₹1,42,400पे-लेवल 7

ITAT Private Secretary Recruitment 2026 Required Documents

आयकर अपीलीय अधिकरण भर्ती 2026 में ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थी को निम्नलिखित स्वयं सत्यापित दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

  • जन्मतिथि के प्रमाण के लिए मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र।
  • स्नातक डिग्री प्रमाणपत्र।
  • स्नातक के सभी वर्षों या सेमेस्टर की अंकतालिकाएं।
  • स्नातक का प्रोविजनल प्रमाणपत्र।
  • SC/ST उम्मीदवारों के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाणपत्र।
  • OBC उम्मीदवारों के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी नवीनतम नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र।
  • EWS उम्मीदवारों के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी नवीनतम आय एवं संपत्ति प्रमाणपत्र।
  • PWD उम्मीदवारों के लिए दिव्यांगता की प्रकृति और प्रतिशत दर्शाने वाला प्रमाणपत्र।
  • वर्तमान में कार्यरत उम्मीदवारों के लिए मूल विभाग द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाणपत्र, जहां लागू हो।

How to Apply ITAT Private Secretary Recruitment 2026

  • सबसे पहले आयकर अपीलीय अधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट itat.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट ऑप्शन में जाकर ITAT Private Secretary Recruitment 2026 नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • फिर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थी को व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अंत में आवेदन फॉर्म चेक करके फाइनल सबमिट कर देना है एवं प्रिंटआउट संभाल कर सुरक्षित रख लेना है।

ITAT Private Secretary Recruitment 2026 Important Links

Start ITAT Private Secretary Recruitment 2026 form18 July 2026
Last Date Online Application form16 August 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiteitat.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now

ITAT Private Secretary Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

आयकर अपीलीय अधिकरण भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 है।

ITAT Private Secretary Recruitment 2026 में कितने पद रखे गए हैं।

इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल भर्ती में प्राइवेट सेक्रेटरी के 20 पद और सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी के 22 पद रखे गए हैं।

Leave a Comment

Document