NICL Assistant Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में असिस्टेंट के 500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

NICL Assistant Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने असिस्टेंट के 500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए सभी भारतीय महिला और पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं इसमें अभ्यर्थियों को ऑफिशल वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरना होगा नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भर्ती के लिए आवेदन 18 जुलाई से लेकर 7 अगस्त 2026 तक भरे जाएंगे।

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में असिस्टेंट क्लास तृतीय कैडर के 500 पदों पर भर्ती आयोजित हो रही है इसमें राजस्थान के लिए 36 पद रखे गए हैं राजस्थान के अभ्यर्थियों को हिंदी भाषा का ज्ञान होना चाहिए इसमें अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के अलावा क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भर्ती 2026 की योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, एग्जाम पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यहां दी गई है।

NICL Assistant Recruitment 2026

NICL Assistant Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationNational Insurance Company Limited
Post NameAssistant
Advt No.Assistant Class-III 2026
Vacancies500 Posts
Salary/ Pay ScaleBasic pay of Rs. 36,290/-
Job LocationAll India
CategoryNICL Assistant Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date18 July to 7 August2026
Official Websitenationalinsurance.nic.co.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 18 जुलाई 2026 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 तक रखी गई है इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त 2026 को किया जाएगा जबकि मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

EventDate
Application Start Date18 July 2026
Application Last Date7 August 2026
Online Examination – Phase I (Prelims)27th August 2026
Online Examination – Phase II (Mains)30th October 2026

Vacancy Details (पदों का विवरण)

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भर्ती का आयोजन राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के आधार पर आयोजित की जा रही है इसमें अभ्यर्थी केवल एक राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन कर सकता है अभ्यर्थी को उसे संबंधित राज्य की क्षेत्रीय भाषा को पढ़ने लिखने एवं बोलने का ज्ञान होना चाहिए।

राज्य/केंद्रशासित प्रदेशभाषाकुल पद
आंध्र प्रदेशतेलुगु14
अरुणाचल प्रदेशअंग्रेजी5
असमअसमिया18
बिहारहिंदी12
छत्तीसगढ़हिंदी18
गोवाकोंकणी2
गुजरातगुजराती34
हरियाणाहिंदी3
हिमाचल प्रदेशहिंदी2
झारखंडहिंदी10
कर्नाटककन्नड़30
केरलमलयालम35
मध्य प्रदेशहिंदी18
महाराष्ट्रमराठी57
मेघालयखासी/गारो2
मिजोरममिजो2
नागालैंडअंग्रेजी1
ओडिशाओड़िया16
पंजाबपंजाबी10
राजस्थानहिंदी36
सिक्किमनेपाली/अंग्रेजी1
तमिलनाडुतमिल49
तेलंगानातेलुगु15
त्रिपुराबंगाली/कोकबोरोक2
उत्तर प्रदेशहिंदी24
उत्तराखंडहिंदी8
पश्चिम बंगालबंगाली46
चंडीगढ़हिंदी/पंजाबी4
दिल्लीहिंदी20
जम्मू और कश्मीरहिंदी/उर्दू4
पुडुचेरीतमिल2
कुल पद500

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 500 पदों में से 36 पद राजस्थान के लिए है जिनका कैटिगरी वाइज वर्गीकरण यहां पर दिया गया है।

श्रेणीपदों की संख्या
अनुसूचित जाति7
अनुसूचित जनजाति5
अन्य पिछड़ा वर्ग6
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग3
अनारक्षित15
कुल36

NICL Assistant Recruitment 2026 Application Fee

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹850
SC / ST / PwBD / Ex-ServicemenNo Fee
Payment ModeOnline

NICL Assistant Recruitment 2026 Age Limit

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भर्ती 2026 में अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी इसके अलावा आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

  • Minimum Age = 21 Years
  • Maximum Age = 30 Years
  • Age Limit Calculation: Based on 1 July 2026.

Age Relaxation

श्रेणीअधिकतम आयु में छूट
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति5 वर्ष
OBC नॉन-क्रीमी लेयर3 वर्ष
PwBD सामान्य/EWS10 वर्ष
PwBD अनुसूचित जाति/जनजाति15 वर्ष
PwBD OBC13 वर्ष
पूर्व सैनिक/दिव्यांग पूर्व सैनिकरक्षा सेवा की वास्तविक अवधि और 3 वर्ष की छूट; SC/ST दिव्यांग पूर्व सैनिक के लिए 8 वर्ष, अधिकतम आयु 50 वर्ष के अधीन
विधवा, तलाकशुदा और कानूनी रूप से अलग रह रही पुनर्विवाह न करने वाली महिलासामान्य/EWS के लिए 35 वर्ष, OBC के लिए 38 वर्ष तथा SC/ST के लिए 40 वर्ष तक
कंपनी के वर्तमान कर्मचारी5 वर्ष

NICL Assistant Recruitment 2026 Educational Qualification

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भर्ती 2026 के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक या समकक्ष होना चाहिए अभ्यर्थी के पास यह योग्यता 1 जुलाई 2026 तक होनी चाहिए इसके अलावा अभ्यर्थी ने जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन फॉर्म भरा है वहां की क्षेत्रीय भाषा को पढ़ने, लिखने एवं बोलने का ज्ञान होना चाहिए।

NICL Assistant Recruitment 2026 Selection Process

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा एवं क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

  • प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा
  • मुख्य ऑनलाइन परीक्षा
  • क्षेत्रीय भाषा परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सकीय फिटनेस

NICL Assistant Recruitment 2026 Exam Pattern

NICL Assistant Preliminary Exam Pattern

विषयप्रश्नअंकसमयमाध्यम
अंग्रेजी भाषा303020 मिनटअंग्रेजी
रीजनिंग क्षमता353520 मिनटहिंदी और अंग्रेजी
संख्यात्मक योग्यता353520 मिनटहिंदी और अंग्रेजी
कुल10010060 मिनट
  • प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
  • इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे इसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा।
  • अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा।
  • अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर एवं सेक्शन में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने होंगे।

NICL Assistant Main Exam Pattern

विषयप्रश्नअंकसमयमाध्यम
रीजनिंग404030 मिनटहिंदी और अंग्रेजी
अंग्रेजी भाषा404030 मिनटअंग्रेजी
संख्यात्मक योग्यता404030 मिनटहिंदी और अंग्रेजी
सामान्य जागरूकता404015 मिनटहिंदी और अंग्रेजी
कंप्यूटर ज्ञान404015 मिनटहिंदी और अंग्रेजी
कुल200200120 मिनट
  • मुख्य परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा।
  • इस परीक्षा के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा।
  • प्रारंभिक और मुख्य दोनों परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग एक चौथाई भाग रखी गई है।
  • प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा के लिए राज्य और श्रेणी अनुसार लगभग 15 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।
  • अंतिम मेरिट मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी लेकिन क्षेत्रीय भाषा परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।

How to Apply NICL Assistant Recruitment 2026

  • सबसे पहले नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाना है।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट ऑप्शन में जाकर NICL Assistant Recruitment 2026 नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • फिर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थी को अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल एवं अन्य पूछी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड प्राप्त कर लेना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फार्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाय अंगूठे का निशान, हस्तलिखित घोषणा निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

NICL Assistant Recruitment 2026 Important Links

Start NICL Assistant Recruitment 2026 form18 July 2026
Last Date Online Application form7 August 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websitenationalinsurance.nic.co.in
More Job Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now

NICL Assistant Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कब है?

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 तक रखी गई है।

NICL Assistant Recruitment 2026 के लिए परीक्षा तिथि क्या है?

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 27 अगस्त को और मुख्य परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

Leave a Comment

Document