Rajasthan DPEd Admission 2026 राजस्थान डीपीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 26 जुलाई से शुरू

Rajasthan DPEd Admission 2026 राजस्थान डीपीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 26 जुलाई से शुरू: राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय राजस्थान जोधपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डीपीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है डीपीएड का पूरा नाम डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन होता है इसमें अभ्यर्थियों को शारीरिक शिक्षा, खेल कौशल, स्वास्थ्य शिक्षा और विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा के अध्यापन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता है यह पाठ्यक्रम 2 वर्ष का होता है।

राजस्थान डीपीएड पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 26 जुलाई से लेकर 10 अगस्त 2026 तक भरे जाएंगे इसमें महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं आवेदन फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थियों को दो हार्ड कॉपी निकाल लेनी है जिसमें से एक तो अपने पास सुरक्षित रखनी है और दूसरी हार्ड कॉपी अपने सभी शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज एवं खेल प्रमाण पत्रों की स्वयं सत्यापित फोटो प्रति के साथ नोटिफिकेशन में दिए गए एड्रेस पर डाक द्वारा अथवा व्यक्तिगत रूप से जमा करवाना है हार्ड कॉपी जमा करवाने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 को शाम 5:00 तक रखी गई है।

जो अभ्यर्थी राजस्थान डीपीएड कोर्स पूरा कर लेते हैं तो फिर वह आरएसएसबी द्वारा आयोजित होने वाली पीटीआई ग्रेड-3rd भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं राजस्थान डीपीएड पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, एनसीसी या खेल प्रमाण पत्र, शारीरिक क्षमता परीक्षा एवं खेल कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा Rajasthan DPEd Admission 2026 के लिए योग्यता, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यहां पर उपलब्ध करवा दी है।

Rajasthan DPEd Admission 2026

Rajasthan DPEd Admission 2026 Overview

Organization NameGovernment College of Physical Education, Jodhpur
Course NameDiploma in Physical Education (D.P.Ed.)
Academic Session2026-27
Number of Colleges2
Total Seats100
Course DurationTwo years
Educational Qualification12th Pass
CategoryRajasthan DPEd Admission 2026
Mode of ApplyOnline & Offline
Online Application form filling date26 July to 10 August 2026
Date for submitting Offline Hard copies27 July to 17 August 2026
Basis of SelectionMerit + physical fitness, and sports skill test
Official Websitegpecjodhpur.com

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

कार्यक्रमनिर्धारित तिथि
प्रवेश विज्ञप्ति का प्रकाशन23 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि26 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि10 अगस्त 2026
आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अवधि27 जुलाई से 17 अगस्त 2026
प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच18 अगस्त से 15 सितंबर 2026
शारीरिक दक्षता एवं खेल कौशल परीक्षण के लिए अस्थायी सूची का प्रकाशन20 सितंबर 2026
शारीरिक दक्षता, खेल कौशल परीक्षण, साक्षात्कार, मूल दस्तावेजों की जांच एवं महाविद्यालय आवंटन28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026
प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि8 अक्टूबर 2026
डीपीएड सत्र 2026-27 का शुभारंभ10 अक्टूबर 2026

Vacancy Details (पदों का विवरण)

राजस्थान डीपीएड पाठ्यक्रम 2026 के लिए राजस्थान में दो महाविद्यालय संचालित हैं इसमें राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय जोधपुर में 50 सीटें और रीजनल टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज प्रतापगढ़ में भी 50 सीटें रखी गई है दोनों महाविद्यालयों के लिए अभ्यर्थी को एक ही आवेदन फॉर्म भरना होगा आवेदन पत्र में अभ्यर्थी को महाविद्यालय की प्राथमिकता दर्ज करनी होगी फिर महाविद्यालय का आवंटन वर्गवार वरीयता, साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी द्वारा दिए गए विकल्प और संबद्ध महाविद्यालय में उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर किया जाएगा।

क्रम संख्यामहाविद्यालय का नामसीटों की संख्यापरीक्षा संबद्धता प्रदाता
1राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, राजस्थान, जोधपुर50शिक्षा विभाग राजस्थान, बीकानेर
2रीजनल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, प्रतापगढ़50शिक्षा विभाग राजस्थान, बीकानेर
कुल सीटें100

Rajasthan DPEd Admission 2026 Application Fee

राजस्थान डीपीएड एडमिशन फॉर्म 2026 के लिए आवेदन करते समय सभी अभ्यर्थियों को 250 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा।

शुल्क का प्रकारराशि
ऑनलाइन आवेदन शुल्क250 रुपये

Rajasthan DPEd Admission 2026 Course Fee

राज्य सरकार के निर्देश अनुसार डीपीएड पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष के लिए 16350 और द्वितीय वर्ष के लिए 16150 रुपए शिक्षण शुल्क निर्धारित किया गया है जबकि आरक्षित श्रेणियां के प्रशिक्षणार्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार शिक्षण शुल्क में छूट दी गई है।

पाठ्यक्रम वर्षशिक्षण शुल्क
प्रथम वर्ष16,350 रुपये
द्वितीय वर्ष16,150 रुपये

Rajasthan DPEd Admission 2026 Age Limit

राजस्थान डीपीएड कोर्स एडमिशन 2026 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी जबकि एससी, एसटी, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तक रखी गई है।

श्रेणीआयु सीमा
न्यूनतम आयु18 वर्ष
सामान्य पुरुष वर्ग की अधिकतम आयु23 वर्ष
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्गअधिकतम 28 वर्ष

Rajasthan DPEd Admission 2026 Educational Qualification

राजस्थान डीपीएड कोर्स एडमिशन 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है।

Rajasthan DPEd Admission 2026 Selection Process

राजस्थान बीपीएड कोर्स एडमिशन 2026 के लिए मेरिट लिस्ट 10वीं और 12वीं कक्षा के अंकों, एनसीसी एवं खेल प्रमाण पत्र के आधार पर बनेगी इसके बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट एवं खेल कौशल प्रशिक्षण, दस्तावेज सत्यापन एवं वर्गवार उपलब्ध सीटों के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा।

  • सेकेंडरी परीक्षा के अधिकतम 20 अंक।
  • सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के अधिकतम 20 अंक।
  • एनसीसी प्रमाण पत्र के अंक।
  • अभ्यर्थी के उच्चतम खेल प्रमाण पत्र के अंक।

राजस्थान डीपीएड प्रवेश 2026 की चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार से पूरी की जाएगी

  • ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों और हार्ड कॉपी की जांच।
  • शैक्षणिक योग्यता, NCC और उच्चतम खेल प्रमाण पत्र के अंकों को जोड़कर अस्थायी वरीयता सूची।
  • वर्गवार उपलब्ध सीटों की संख्या के चार गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक क्षमता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
  • अभ्यर्थियों को निर्धारित पांच शारीरिक गतिविधियों में फिटनेस टेस्ट देना होगा।
  • शारीरिक क्षमता परीक्षण में औसतन न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
  • अभ्यर्थी को अपने उच्चतम खेल प्रमाण पत्र से संबंधित खेल कौशल परीक्षण देना होगा।
  • खेल कौशल परीक्षण के 10 अंकों में से न्यूनतम 5 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच और साक्षात्कार किया जाएगा।
  • वरीयता, वर्ग, अभ्यर्थी की प्राथमिकता और रिक्त सीटों के आधार पर महाविद्यालय का आवंटन किया जाएगा।

एनसीसी प्रमाण पत्र के अंक

एनसीसी प्रमाण पत्रनिर्धारित अंक
एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट4 अंक
एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट6 अंक

खेल प्रमाण पत्र के आधार पर अंक

खेल स्तर/उपलब्धिअंक
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता1
जिला स्तर पर तृतीय स्थान2
जिला स्तर पर द्वितीय स्थान4
जिला स्तर पर प्रथम स्थान6
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता8
राज्य स्तर पर तृतीय स्थान12
राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान15
राज्य स्तर पर प्रथम स्थान18
राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता (एसजीएफआई)19
राष्ट्रीय स्तर पर दूसरी बार सहभागिता21
राष्ट्रीय स्तर पर तीसरी बार सहभागिता24
राष्ट्रीय स्तर पर चौथी बार सहभागिता27
राष्ट्रीय स्तर पर पांचवीं बार सहभागिता30
राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान35
राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान42
राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान50

पुरुष अभ्यर्थियों का शारीरिक क्षमता परीक्षण

अंक100 मीटर दौड़ (सेकंड)गोला फेंक (मीटर)लंबी कूद (मीटर)ऊंची कूद (मीटर)800 मीटर दौड़ (मिनट)
10010.79.606.701.752.05
9011.58.905.351.652.15
8012.38.205.001.552.25
7013.17.504.651.452.35
6013.96.804.301.352.45
5014.76.103.951.252.55
4015.55.403.601.153.05

महिला अभ्यर्थियों का शारीरिक क्षमता परीक्षण

अंक100 मीटर दौड़ (सेकंड)गोला फेंक (मीटर)लंबी कूद (मीटर)ऊंची कूद (मीटर)200 मीटर दौड़ (सेकंड)
10013.67.805.201.4425.00
9014.27.204.851.3727.00
8014.86.604.501.3029.00
7015.46.004.151.2331.00
6016.05.403.801.1633.00
5016.64.803.451.0935.00
4017.24.203.101.0237.00

How to Apply Rajasthan DPEd Admission 2026

  • सबसे पहले राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय राजस्थान जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट gpecjodhpur.com पर जाना है।
  • इसके बाद कोर्स ऑप्शन में डीपीएड 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर Rajasthan DPEd Admission 2026 नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारी अच्छे से चेक कर लेनी है।
  • फिर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की सहायता से रजिस्ट्रेशन पूरा करना है।
  • अभ्यर्थी को 250 रुपए के आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है।
  • अभ्यर्थी को लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और खेल संबंधित सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • महाविद्यालयों की प्राथमिकता दर्ज करनी है और फॉर्म सबमिट करें और आवेदन पत्र की दो हार्ड कॉपी निकाल लेनी है।
  • एक हार्डकॉपी आवेदन शुल्क विवरण एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रति के साथ महाविद्यालय में जमा करनी है।
  • हार्ड कॉपी व्यक्तिगत रूप से अथवा डाक द्वारा 17 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे तक जमा कर सकते हैं।

आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी प्राचार्य, राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, एयर फोर्स बस स्टैंड के पास, जोधपुर-342011 के पते पर जमा करनी होगी। हाथ से भरा हुआ आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Rajasthan DPEd Admission 2026 Important Links

Start Rajasthan DPEd Admission 2026 form26 July 2026
Last Date Online Application form10 August 2026
Date for submitting Offline Hard copies27 July to 17 August 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Rajasthan DPEd Admission Dates NoticeClick Here
Official Websitegpecjodhpur.com
More Job Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now

FAQ’s (प्रश्न और उत्तर)

Rajasthan DPEd Admission 2026 में सीटों की संख्या कितनी रखी गई है?

राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय जोधपुर और प्रतापगढ़ दोनों में 50-50 सीटें रखी गई है, लेकिन दोनों के लिए एक ही आवेदन फॉर्म भरना होगा।

Rajasthan DPEd Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

राजस्थान डीपीएड ऐडमिशन फॉर्म 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 रखी गई है।

Rajasthan DPEd Admission 2026 में हार्ड कॉपी जमा करवाने की अंतिम तिथि कब तक रखी गई है।

राजस्थान डीपीएड ऐडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद हार्ड कॉपी 17 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे तक जमा करनी है जिसे व्यक्तिगत या डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

Rajasthan DPEd Admission 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या रखी गई है?

राजस्थान डीपीएड एडमिशन कोर्स 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है।

Rajasthan DPEd Admission 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना रखा गया है?

राजस्थान डीपीएड ऐडमिशन फॉर्म 2026 के लिए सभी अभ्यर्थियों हेतु 250 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है।

Leave a Comment

Document