Rajasthan GNM Admission 2026 राजस्थान जीएनएम एडमिशन 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 29 जुलाई से शुरू

Rajasthan GNM Admission 2026: राजस्थान जीएनएम एडमिशन 2026-27 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है राजस्थान जीएनएम कोर्स के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन 2026 के लिए अभ्यर्थियों को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरना होगा राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन फॉर्म 29 जुलाई से लेकर 11 अगस्त 2026 तक भरे जाएंगे।

राजस्थान सरकार के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 2026-27 में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है इसमें राजस्थान के राजकीय एवं निजी नर्सिंग स्कूलों में जीएनएम प्रशिक्षण कोर्स में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाता है जीएनएम ऐडमिशन के लिए अभ्यर्थी का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है इसमें विशेष रूप से 12वीं जीव विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

राजस्थान जीएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम कल 3 वर्ष का होता है और इसमें 6 महीने की इंटर्नशिप भी शामिल है राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन 2026 में महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की सीटों का अनुपात 80:20 रहेगा जीएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश काउंसलिंग और मेरिट के आधार पर दिया जाएगा राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन 2026-27 के लिए आवेदन शुल्क, आयु सीमा, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यहां दी गई है।

Rajasthan GNM Admission 2026

Rajasthan GNM Admission 2026 Overview

Department NameDirectorate of Medical, Health & Family Welfare Services, Rajasthan, Jaipur
Course NameGeneral Nursing and Midwifery Training Course
Academic Session2026-27
Admission InstitutesGovernment and Private Nursing Schools in Rajasthan
Course Duration3 Years including 6 Months Internship
Female-to-Male Seat Ratio80:20
CategoryRajasthan GNM Admission 2026-27
Mode of ApplyOnline
Application form filling date29 July to 10 August 2026
Basis of SelectionMerit and Online Counseling
Official Websiterajswasthya.rajasthan.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन 2026 के लिए आवेदन फॉर्म 29 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 से शुरू हो जाएंगे जबकि राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन फॉर्म 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 को मध्य रात्रि तक रखी गई है इसमें पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से स्वयं अथवा नजदीकी ईमित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इसमें सरकारी नर्सिंग संस्थानों की सीटों पर राज्य स्तरीय मेरिट और निजी नर्सिंग संस्थानों की सीटों पर जिला स्तरीय मेरिट के अनुसार आवंटन किया जाएगा।

EventDate
Application Start Date29 July 2026
Application Last Date10 August 2026
Merit ListTo be notified

Rajasthan GNM Admission 2026 Application Fee

राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन 2026 में सामान्य, ओबीसी, एमबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 220 रुपए रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 110 रुपए रखा गया है अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, ई-मित्र, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS/ MBC₹220
SC / ST₹110
Payment ModeOnline

राजस्थान जीएनएम कोर्स 2026 प्रशिक्षण फीस

राजकीय प्रशिक्षण संस्थानों की वार्षिक फीस

राजस्थान के राजकीय प्रशिक्षण संस्थानों में सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए वार्षिक प्रशिक्षण फीस 11550 रुपए रखी गई है जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए वार्षिक प्रशिक्षण फीस 4620 रखी गई है।

अभ्यर्थी की श्रेणीवार्षिक प्रशिक्षण फीस
सामान्य एवं ओबीसी क्रीमीलेयर के पुरुष अभ्यर्थी₹11,550 प्रतिवर्ष
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, ओबीसी नॉन क्रीमीलेयर एवं महिला अभ्यर्थी₹4,620 प्रतिवर्ष

निजी प्रशिक्षण संस्थानों की फीस

राजस्थान के निजी प्रशिक्षण संस्थानों में वार्षिक प्रशिक्षण फीस 66000 रुपए रखी गई है इसके अलावा छात्रावास की सुविधा लेने पर कमरे के प्रकार के अनुसार शुल्क लिया जाएगा जैसे सिंगल बेडेड छात्रावास कमरा 18000 रुपए, डबल बेडेड 14400, ट्रिपल बेडेड ₹12000 है।

निजी संस्थान का शुल्कअधिकतम राशि
वार्षिक प्रशिक्षण शुल्क66,000 रुपये
सिंगल बेडेड छात्रावास कमरा18,000 रुपये
डबल बेडेड छात्रावास कमरा14,400 रुपये
ट्रिपल बेडेड छात्रावास कमरा12,000 रुपये

काउंसलिंग फीस

जीएनएम ऐडमिशन काउंसलिंग में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को ₹500 की काउंसलिंग फीस भी देनी होगी यह काउंसलिंग फीस नॉन रिफंडेबल होगी इसकी प्राप्ति रसीद को काउंसलिंग के पहले विकल्प पत्र के साथ अपलोड करना होगा प्रवेश मिलने पर यह राशि प्रशिक्षण शुल्क में समायोजित की जाएगी।

शुल्कराशि
काउंसलिंग फीस₹500
वापसी की व्यवस्थानॉन-रिफंडेबल

Rajasthan GNM Admission 2026 Age Limit

राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन 2026 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए लेकिन महिला अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 34 वर्ष तक रखी गई है वहीं विभागीय कोट के स्थाई कार्मिक के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु के गणना 31 दिसंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

अभ्यर्थीन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
पुरुष अभ्यर्थी17 वर्ष28 वर्ष
महिला अभ्यर्थी17 वर्ष34 वर्ष
विभागीय कोटे के स्थायी कार्मिक17 वर्ष35 वर्ष
स्थायी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम)17 वर्ष40 वर्ष

Rajasthan GNM Admission 2026 Educational Qualification

राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा जीव विज्ञान वर्ग – भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषयों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए इसमें सामान्य एवं ओबीसी अभ्यर्थियों के न्यूनतम 40% अंक होने चाहिए जबकि एससी एसटी के न्यूनतम 35% अंक होना अनिवार्य है।

योग्यता का प्रकारआवश्यक योग्यता
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यतामाध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर अथवा उसके द्वारा जारी अनुदेशिका के अनुसार मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण
प्राथमिकताजीव विज्ञान वर्ग—भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषय समूह के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता
सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्गन्यूनतम 40 प्रतिशत अंक
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातिन्यूनतम 35 प्रतिशत अंक

जीव विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। जीव विज्ञान वर्ग में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय शामिल हैं। यदि किसी श्रेणी में जीव विज्ञान वर्ग के योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो उसी जाति वर्ग या श्रेणी में अन्य विषय वर्ग से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश के लिए विचार किया जाएगा।

Rajasthan GNM Admission 2026 Selection Process

राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन 2026-27 में अभ्यर्थियों का चयन मेरिट और काउंसलिंग के आधार पर किया जाएगा काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थी राजकीय प्रशिक्षण केंद्रों और निजी प्रशिक्षक केंद्रों में से संस्थाओं का चयन करके विकल्प पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे।

  • राजकीय नर्सिंग संस्थानों में उपलब्ध सीटों पर राज्य स्तरीय मेरिट के आधार पर आवंटन किया जाएगा।
  • निजी नर्सिंग संस्थानों में उपलब्ध सीटों पर जिला स्तरीय मेरिट के आधार पर आवंटन किया जाएगा।
  • सीटों का आवंटन श्रेणी और वर्ग के अनुसार किया जाएगा।
  • महिला और पुरुष अभ्यर्थियों का अनुपात 80:20 रखा जाएगा।
  • किसी वर्ग में महिला अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने पर उसी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी से सीट भरी जाएगी।
  • अभ्यर्थी द्वारा काउंसलिंग में प्रस्तुत संस्थान विकल्पों को सीट आवंटन में शामिल किया जाएगा।

महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की सीटों का अनुपात

अभ्यर्थीसीट अनुपात
महिला अभ्यर्थी80 प्रतिशत
पुरुष अभ्यर्थी20 प्रतिशत

राजस्थान जीएनएम पाठ्यक्रम की अवधि

विवरणअवधि
जीएनएम प्रशिक्षण की कुल अवधि3 वर्ष
इंटर्नशिप6 महीने
स्थायी विभागीय कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण अवधि3 वर्ष

How to Apply Rajasthan GNM Admission 2026

  • सबसे पहले चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • फिर रिक्रूटमेंट ऑप्शन में जीएनएम ट्रेनिंग ऑप्शन पर क्लिक करना है और Rajasthan GNM Admission 2026-27 नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना है एवं पूछी गई सभी शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी है।
  • अभ्यर्थी को सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • सभी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म सबमिट करें एवं इसका प्रिंटआउट अपने पास संभाल कर जरूर रखें।

Rajasthan GNM Admission 2026 Important Links

Start Rajasthan GNM Admission 2026 form29 July 2026
Last Date Online Application form10 August 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiterajswasthya.rajasthan.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now

FAQ’s (प्रश्न और उत्तर)

Rajasthan GNM Admission 2026 के आवेदन कब शुरू होंगे?

राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 से शुरू होंगे।

Rajasthan GNM Admission 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन फॉर्म के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 को मध्य रात्रि तक रखी गई है।

Rajasthan GNM Admission 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

राजस्थान जीएनएम कोर्स के लिए अभ्यर्थी 12वीं पास होना चाहिए लेकिन इसमें जीव विज्ञान वर्ग को प्राथमिकता दी जाएगी।

Rajasthan GNM Admission 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

इसमें महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष रखी गई है जबकि पुरुषों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष एवं महिलाओं की 34 वर्ष तक रखी गई है।

Leave a Comment

Document