Rajasthan Police Young Professionals Recruitment 2026 राजस्थान पुलिस में यंग प्रोफेशनल्स भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Rajasthan Police Young Professionals Recruitment 2026: राजस्थान पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है राजस्थान पुलिस द्वारा यंग प्रोफेशनल के पदों पर यह भर्ती अनुबंध के आधार पर निकाली गई है राजस्थान पुलिस द्वारा यंग प्रोफेशनल के 5 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरना होगा राजस्थान पुलिस यंग प्रोफेशनल भर्ती के लिए अधिसूचना 21 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई है अभ्यर्थियों को समाचार पत्र में प्रकाशित होने की तिथि के 15 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा।

राजस्थान पुलिस द्वारा यंग प्रोफेशनल के 5 पदों पर अनुबंध के आधार पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है यह अधिसूचना पुलिस महानिदेशक राजस्थान के कार्यालय द्वारा 21 जुलाई 2026 को जारी की गई है इस भर्ती के माध्यम से अपराध डेटा विश्लेषण, नवीन न्याय संहिताओं के क्रियान्वयन की निगरानी, सड़क सुरक्षा, नशा नियंत्रण तथा पुलिसिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे पांच अलग-अलग कार्य क्षेत्र में एक-एक यंग प्रोफेशनल की भर्ती की जाएगी।

Rajasthan Police Young Professionals Recruitment 2026

Rajasthan Police Young Professionals Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationRajasthan Police
Post NameYoung Professional
Advt No.3672
Vacancies5 Posts
Salary/ Pay Scale₹45,000/- Per Month
Contract Period1 Year
Job LocationRajasthan
CategoryRajasthan Police Young Professionals Recruitment 2026
Mode of ApplyOffline OR Email
Official Websitepolice.rajasthan.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Notification Released Date21 July 2026
Application Start DateStarted
Application Last Dateसमाचार पत्र में अधिसूचना प्रकाशित होने की तिथि से 15 दिन के भीतर
Exam DateTo be notified

Vacancy Details (पदों का विवरण)

राजस्थान पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में यंग प्रोफेशनल के 5 पदों पर अनुबंध के आधार पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है इसमें नियुक्तियां पूरी तरह से अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए की जाएगी इसमें चयनित अभ्यर्थियों को 45000 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा राजस्थान पुलिस यंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी अपना आवेदन ऑफलाइन जमा कर सकते हैं इसमें अभ्यर्थियों को समाचार पत्र में नोटिफिकेशन जारी होने के 15 दिनों के भीतर आवेदन जमा करना होगा अथवा ईमेल के माध्यम से भी आवेदन फॉर्म भेज सकते हैं।

राजस्थान पुलिस यंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 की अधिसूचना में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आवेदन समाचार पत्र में अधिसूचना के प्रकाशित होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर भेजना होगा अभ्यर्थी अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से या ऑफलाइन दिए गए एड्रेस पर भेज सकते हैं अभ्यर्थियों को अपना आवेदन फॉर्म नोटिफिकेशन में दिए गए निर्धारित प्रारूप में ही भेजना होगा।

क्रम संख्यायंग प्रोफेशनल का कार्यक्षेत्रपद
1अपराध डेटा विश्लेषण (Crime Data Analysis)1
2नवीन न्याय संहिताओं के क्रियान्वयन की निगरानी1
3सड़क सुरक्षा (Road Safety)1
4नशा नियंत्रण (Drug Control)1
5पुलिसिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस1

Rajasthan Police Young Professionals Recruitment 2026 Application Fee

राजस्थान पुलिस यंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है इसमें सभी योग्य अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Rajasthan Police Young Professionals Recruitment 2026 Age Limit

राजस्थान पुलिस यंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 में सभी कार्य क्षेत्रों के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु सीमा आवेदन की अंतिम तिथि को 32 वर्ष से कम होनी चाहिए।

Rajasthan Police Young Professionals Recruitment 2026 Educational Qualification

राजस्थान पुलिस यंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 में शैक्षणिक योग्यता संबंधित क्षेत्र में बीटेक या डिग्री या डिप्लोमा रखी गई है अभ्यर्थी पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता की जानकारी यहां टेबल में देख सकते हैं एवं विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।

पद/कार्य क्षेत्रशैक्षणिक योग्यता
यंग प्रोफेशनल-अपराध डेटा विश्लेषकबी.ई./बी.टेक.; अथवा कंप्यूटर साइंस, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी या डेटा एनालिटिक्स में प्रोफेशनल डिग्री।
यंग प्रोफेशनल-नवीन न्याय संहिताओं के क्रियान्वयन की निगरानीएलएलएम को प्राथमिकता; अथवा बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी या इसके समकक्ष कोई पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम।
यंग प्रोफेशनल-सड़क सुरक्षा डेटा विश्लेषकबी.ई./बी.टेक.; अथवा एमएससी या प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा; अथवा डेटा एनालिटिक्स में प्रोफेशनल डिग्री। उपर्युक्त पाठ्यक्रमों में हाईवे इंजीनियरिंग को मुख्य विषय के रूप में पढ़ने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
यंग प्रोफेशनल-नशा नियंत्रण डेटा विश्लेषकबी.ई./बी.टेक.; अथवा एमएससी या प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा; अथवा डेटा एनालिटिक्स में प्रोफेशनल डिग्री।
यंग प्रोफेशनल-पुलिसिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसबी.ई./बी.टेक.; अथवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या मशीन लर्निंग में प्रोफेशनल डिग्री।

Rajasthan Police Young Professionals Recruitment 2026 Selection Process

राजस्थान पुलिस यंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा, साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा इसमें अनुबंध की अवधि एक वर्ष की रखी गई है इसमें चयनित अभ्यर्थी अनुबंध की अवधि में किसी दूसरी एजेंसी, संस्था या नियोक्ता के साथ अन्य कार्य नहीं कर सकेगा।

Salary (वेतनमान)

राजस्थान पुलिस यंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 में चयनित अभ्यर्थियों को 45000 रुपए प्रतिमाह समेकित मानदेय दिया जाएगा यह अनुबंध के आधार पर भर्ती की जा रही है इसलिए अन्य वेतन भत्ते नहीं मिलेंगे अभ्यर्थी के नियुक्ति का स्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर रहेगा इसमें चयनित अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस के अधिकारियों के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में कार्य करेंगे।

How to Apply Rajasthan Police Young Professionals Recruitment 2026

  • सबसे पहले राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट ऑप्शन में राजस्थान पुलिस यंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 का ऑफिशल नोटिफिकेशन पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • आवेदन फॉर्म के साथ अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित फोटो प्रति भी लगानी है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म निर्धारित प्रारूप में दिए गए ईमेल एड्रेस या फिर दिए गए आधिकारिक पते पर भेज सकता है।
  • अभ्यर्थी का आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि तक या उससे पहले निर्धारित स्थान पर पहुंच जाना चाहिए।

adgp.reorganisation@rajpolice.gov.in ई-मेल का विषय इस प्रकार होना चाहिए: Application for the post of Young Professionals in Rajasthan Police from (name of the applicant), कोष्ठक वाले स्थान पर अभ्यर्थी को अपना नाम लिखना होगा।

ऑफलाइन आवेदन निर्धारित लिफाफे में निम्न पते पर भेजा या जमा किया जा सकता है: कमरा संख्या 217, द्वितीय तल, पुलिस मुख्यालय, लालकोठी, जयपुर, राजस्थान-302015

लिफाफे के ऊपर यह लिखना होगा: Application for the post of Young Professionals in Rajasthan Police

Rajasthan Police Young Professionals Recruitment 2026 Important Links

Notification Released Date21 July 2026
Start Rajasthan Police Young Professionals Recruitment 2026 formStarted
Last Date Offline Application formसमाचार पत्र में अधिसूचना प्रकाशित होने की तिथि से 15 दिन के भीतर
Application formClick Here
Official NotificationDownload here
Official Websitepolice.rajasthan.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now

FAQ’s (प्रश्न और उत्तर)

Rajasthan Police Young Professionals Recruitment 2026 में कुल कितने पद रखे गए हैं।

राजस्थान पुलिस यंग प्रोफेशनल भर्ती का आयोजन कुल 5 पदों के लिए किया जा रहा है।

Rajasthan Police Young Professionals Recruitment 2026 में कितना वेतन मिलेगा?

राजस्थान पुलिस यंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 में फिक्स वेतन 45000 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा।

Rajasthan Police Young Professionals Recruitment 2026 में आयु सीमा कितनी रखी गई है?

राजस्थान पुलिस यंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 में अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष तक रखी गई है जो की अंतिम तिथि तक होनी चाहिए।

Rajasthan Police Young Professionals Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करना होगा?

राजस्थान पुलिस यंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी आवेदन ईमेल अथवा ऑफलाइन माध्यम से कर सकता है।

Rajasthan Police Young Professionals Recruitment 2026 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

राजस्थान पुलिस यंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल टेस्ट और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

Leave a Comment

Document