Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 राजस्थान वन मित्र 80,000 पदों पर भर्ती, योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं पास, संपूर्ण जानकारी देखें

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 राजस्थान वन मित्र 80,000 पदों पर भर्ती, योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं पास, संपूर्ण जानकारी देखें: राजस्थान में वन मित्र के 80000 पदों पर भर्ती की जाएगी राजस्थान सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और वन्यजीवों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नई योजना की घोषणा की गई है इसे राजस्थान वन मित्र भर्ती 2026 के नाम से जाना जा रहा है राजस्थान वन मित्र योजना के अंतर्गत राजस्थान में लगभग 80000 वन मित्रों का पंजीकरण किया जाएगा।

राजस्थान वन विभाग के अनुसार हर ग्राम पंचायत से न्यूनतम 7 वन मित्रों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है इसमें कम से कम दो महिला और पांच पुरुष होंगे इसे अब ग्रामीण सेवा शिविरों से भी जोड़ दिया गया है वन मित्र वन विभाग के स्वयंसेवक होते हैं इन्हें पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, स्थानीय समुदायों को जोड़ने के लिए नियुक्त किया जाता है राजस्थान वनमित्र भर्ती 2026 की पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया, कार्यकाल सभी की जानकारी यहां उपलब्ध करवा दी है।

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामराजस्थान वन मित्र योजना 2026
संभावित पंजीयनलगभग 80,000
कार्य क्षेत्रराजस्थान की ग्राम पंचायतें
नौकरी का प्रकारस्वैच्छिक
प्रत्येक ग्राम पंचायत पर सीटें7 (न्यूनतम 2 महिलाएं होनी चाहिए)
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
चयन प्रक्रियाजिला स्तरीय समिति
शैक्षणिक योग्यता8वीं, 10वीं, 12वीं पास (स्थानीय पात्रता अनुसार)
कार्यकालप्रारंभिक 1 वर्ष
वेतननियमित वेतन का प्रावधान नहीं
आधिकारिक विभागराजस्थान वन विभाग
आधिकारिक वेबसाइटforest.rajasthan.gov.in

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 Latest News

राजस्थान वन मित्र में प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर 7 मित्रों का पंजीकरण किया जाएगा इसमें न्यूनतम दो महिलाएं भी शामिल होंगी यदि आप पर्यावरण संरक्षण में रुचि रखते हैं और समाज के लिए स्वैच्छिक सेवा करना चाहते हैं तो इस योजना के तहत वन मित्र के लिए आवेदन कर सकते हैं इनका कार्य क्षेत्र ग्राम पंचायत में आने वाला वन क्षेत्र या पंचायत क्षेत्र होगा राजस्थान वन मित्र के लिए संबंधित पंचायत क्षेत्र के मूल निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान वन विभाग का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ऐसे लोगों को जोड़ना है जो पर्यावरण संरक्षण एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर सकें इसके लिए पूरे राजस्थान में लगभग 80000 वन मित्रों की भर्ती की जाएगी हालांकि यह एक स्वैच्छिक योजना है इसलिए इसे नियमित सरकारी नौकरी नहीं मानना चाहिए यह किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी नहीं है और नियमित वेतन भी नहीं मिलेगा।

राजस्थान वन मित्र कौन है और उनका कार्य

राजस्थान सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण वृक्षारोपण और वन्यजीवों के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान वन मित्र योजना प्रारंभ की गई है राजस्थान में जो 80000 वन मित्रों की भर्ती की जाएगी उनका मुख्य कार्य वृक्षारोपण किए गए पौधों की देखभाल, अवैध कटाई रोकने में सहायता करना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, वन्यजीवों के शिकार पर रोकथाम, घायल वन्यजीवों के उपचार में सहायता, वन्य भूमि पर अतिक्रमण की निगरानी, अवैध खनन की सूचना देना है।

यह योजना वन विभाग और आम जनता के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए शुरू की गई है जो अभ्यर्थी वृक्षारोपण, वन एवं वन्य जीव संरक्षण एवं संवर्धन में स्वैच्छिक रूप से योगदान देकर वन मित्र के रूप में कार्य करना चाहते हैं अपनी पंचायत में वन मित्र के लिए पंजीकरण कर सकते हैं इनका मुख्य उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण करना भी है इसी कारण संबंधित ग्राम पंचायत के स्थानीय निवासियों को ही प्राथमिकता दी गई है।

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application form Start DateGram Panchayat Wise
Offline Application Last DateGram Panchayat Wise
Merit List Release DateTo be notified

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 Application Fee

राजस्थान वन मित्र भर्ती योजना 2026 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है क्योंकि इसमें आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है और अभ्यर्थी अपने पंचायत स्तर पर ही आवेदन कर सकता है इसमें किसी भी अभ्यर्थी से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 Age Limit

राजस्थान वन मित्र भर्ती योजना 2026 में न्यूनतम आयु और अधिकतम आयु सीमा का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है लेकिन ग्रामीण पंचायत स्तर पर 40 वर्ष से अधिक आयु के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी यह योजना ग्राम पंचायत स्तर पर स्थानीय नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है राजस्थान वन मित्र के रूप में संबंधित पंचायत क्षेत्र के मूल निवासी होना चाहिए।

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 Educational Qualification

राजस्थान वन मित्र भर्ती योजना 2026 के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएट पास अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकता है हालांकि नोटिफिकेशन के अनुसार कोई न्यूनतम योग्यता निर्धारित नहीं की गई है।

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 के लिए पात्रता

  • राजस्थान वन मित्र भर्ती योजना 2026 के लिए अभ्यर्थी का उसी ग्राम पंचायत क्षेत्र का मूल निवासी होना जरूरी है।
  • सेवानिवृत सैन्य कर्मचारी, अन्य सैनिक कर्मचारी, राज्य सरकार/ केंद्र सरकार में विभिन्न सेवाओं से सेवानिवृत कर्मचारी एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्य, जिनकी आयु 40 वर्ष से अधिक है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
  • जो वृक्षारोपण, वन एवं वन्य जीव संरक्षण और संवर्धन में स्वैच्छिक योगदान देने के लिए तत्पर हो उनका प्राथमिकता से वन मित्र के रूप में पंजीकरण किया जाएगा।
  • अन्य सामान्य नागरिक जो वृक्षारोपण वन एवं वन्य जीव संरक्षण एवं संवर्धन में सबेक्षिक योगदान देने के लिए तत्पर हो, किसी भी प्रकार के अपराधिक प्रकरण/ वन्य अपराध में लिप्त नहीं हो, वह भी आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान वन मित्र के मुख्य कार्य 2026

  • स्कूलों एवं ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना।
  • वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सहयोग करना।
  • अवैध पेड़ कटाई की सूचना वन विभाग को देना।
  • वन्यजीवों के अवैध शिकार की जानकारी देना।
  • घायल वन्यजीवों की सहायता करना।
  • वन भूमि पर अतिक्रमण की सूचना देना।
  • प्रत्येक वर्ष कम से कम 10 पौधे लगाना।
  • पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाना।
  • लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करना।
  • पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 Selection Process

राजस्थान वन मित्रों का चयन जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जाएगा इस समिति में उपवन संरक्षक अध्यक्ष रहेंगे, संबंधीय क्षेत्रीय वन अधिकारी – सदस्य सचिव और प्रत्येक ग्रामीण वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति अध्यक्ष – सदस्य रहेंगे इस समिति द्वारा स्वप्रेरित व्यक्तियों को वन मित्र के रूप में पंजीयन करने की अनुशंसा की जाएगी।

इस प्रकार पंजीकृत वन मित्र को परिचय पत्र, बाजुबंध दिए जाएंगे सीएसआर फंड से ट्रैकसूट एवं जूते उपलब्ध कराए जाएंगे साथ ही टॉर्च एवं दंडा को शामिल करते हुए किट भी उपलब्ध कराया जा सकता है आपको बता दें कि यह कोई सरकारी नौकरी नहीं है और नियमित वेतन का प्रावधान भी नहीं है।

Rajasthan Van Mitra Yojana Work Duration

राजस्थान वन मित्र भर्ती 2026 योजना में चयनित अभ्यर्थी का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा वनमित्र का उप वन संरक्षक द्वारा 1 वर्ष के लिए पंजीयन किया जाएगा 1 वर्ष के बाद वनमित्र द्वारा वृक्षारोपण, वन एवं वन्य जीव संरक्षण एवं संवर्धन में किए गए कार्यों की समीक्षा समिति द्वारा की जाएगी और यदि वन मित्र के कार्य संतोषजनक पाए जाते हैं तो फिर उसके कार्यकाल में एक वर्ष के बढ़ोतरी की जा सकती है।

वनमित्रों द्वारा वृक्षारोपण, वन एवं वन्य जीव संरक्षण एवं संवर्धन में किए गए कार्यों की मॉनिटरिंग उप वन संरक्षक स्तर पर की जाएगी यदि कदाचार/ दुर्व्यवहार या असंतोषजनक प्रदर्शन, किसी आपराधिक कृत/ वन्य अपराध में लिप्त पाए जाने पर वन मित्र को संबंधित उपवन संरक्षक द्वारा हटाया जा सकता है राजस्थान वन मित्र को राज्य सरकार के नियमित सरकारी कर्मचारियों के रूप में नियमितीकरण का अधिकार नहीं होगा।

Salary (वेतनमान)

राजस्थान वन मित्र भर्ती योजना 2026 में किसी भी प्रकार का वेतन नहीं मिलेगा यह एक स्वैच्छिक योजना है यह कोई सरकारी नौकरी या नियमित भर्ती नहीं है राजस्थान में वन मित्र के रूप में चयनित अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का मासिक वेतन नहीं दिया जाएगा इसकी जानकारी अभ्यर्थी नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 प्रशिक्षण

  • वनमित्र के रूप में चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण वन मंडल स्तर पर दिया जाएगा जिसमें विभाग की समस्त गतिविधियां, उनके प्रचार-प्रसार की सामग्री, वन मित्रों के दायित्व एवं वनमित्रों से अपेक्षाएं के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • वन संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों/ ग्लोबल वार्मिंग के नुकसान/ जलवायु परिवर्तन इत्यादि बिंदुओं पर समय-समय पर प्रशिक्षण/ कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
  • पौधशालाओं के विकास हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा।

How to Apply Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026

राजस्थान वनमित्र भर्ती 2026 योजना के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरना होगा इसमें सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑफिशल नोटिफिकेशन पूरा देख लेना है और अपनी पात्रता को सुनिश्चित कर लेना है।

  • सबसे पहले राजस्थान वन विभाग द्वारा जारी आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना है।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित फोटो प्रति साथ में लगानी है।
  • आवेदन पत्र में निर्धारित स्थान पर नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और हस्ताक्षर करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी विवरण एक बार जांच लें कि कहीं पर कोई गलती ना रहे।
  • पूर्ण भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित जिले के उप वन संरक्षक कार्यालय में निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करें।

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 Required Documents

  • 8वीं/ 10वीं/ 12वीं/ ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • अभ्यर्थी का आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर
  • ईमेल आईडी (यदि उपलब्ध हो)
  • पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अन्य कोई दस्तावेज जो भर्ती के लिए पात्र हो।

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 Important Links

Official NotificationDownload here (राजस्थान वन मित्र की भर्ती पहले भी आयोजित हो चुकी है इसलिए हमने ओल्ड नोटिफिकेशन के आधार पर आपको नोटिफिकेशन उपलब्ध करवाया है जब भी आपके एरिया में आवेदन फॉर्म शुरू होंगे इसकी सूचना हम अपने व्हाट्सएप चैनल पर दे देंगे आप व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन कर लीजिए)
Official Websiteforest.rajasthan.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 में कितने पद रखे गए हैं।

राजस्थान वनमित्र भर्ती योजना 2026 में लगभग 80000 पद रखे गए हैं इसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर 7 वनमित्र नियुक्त किए जाएंगे।

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 में चयनित अभ्यर्थियों का कार्यकाल कितना होगा?

राजस्थान वन मित्र भर्ती 2026 योजना में चयनित अभ्यर्थियों का कार्यकाल 1 वर्ष का रहेगा लेकिन संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 में कितना वेतन मिलेगा?

राजस्थान वन मित्र भर्ती 2026 योजना एक स्वैच्छिक कार्यकर्ता के रूप में है यह सरकारी नौकरी या स्थाई नौकरी नहीं है इसमें कोई भी मासिक वेतन नहीं मिलेगा।

राजस्थान वन मित्र के लिए आवेदन कहां करना होगा?

अभ्यर्थी को अपने जिले में स्थित उप वन संरक्षक कार्यालय में ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

Leave a Comment

Document