AAI Recruitment 2026 एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 379 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

AAI Recruitment 2026 एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 379 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 379 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इस भर्ती के योग्य महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती के लिए आवेदन 8 अगस्त से लेकर 7 सितंबर 2026 तक भरे जाएंगे।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, वित्त, सूचना प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, कानून, अग्निशमन सेवा, संचालक, वाणिज्य, कोऑपरेटिव योजना, कॉर्पोरेट संचार सहित विभिन्न क्षेत्रों के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है इसमें अभ्यर्थियों का चयन सीबीटी एक्जाम और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

AAI Recruitment 2026

AAI Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationAirports Authority of India (AAI)
Post NameManager and Junior Executive
Advt No.12/2026/CHQ/DR-CBT
Vacancies379 Posts
Salary/ Pay ScaleManager: Rs. 60,000 – 3% – 1,80,000 (E-3 Level)
Junior Executive: Rs. 40,000 – 3% – 1,40,000 (E-1 Level)
Job LocationAll India
CategoryAAI Manager & Jr. Executive Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date8 August to 7 September 2026
Official Websiteaai.aero

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date8 August 2026
Application Last Date7 September 2026
Exam DateTo be notified

AAI Recruitment 2026 पदों का विवरण

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अगस्त 2026 से शुरू हो जाएंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 तक रखी गई है एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया भारती 2026 का आयोजन कुल 379 पदों के लिए किया जा रहा है जिनकी ट्रेड वाइज पदों की संख्या यहां टेबल में उपलब्ध करवा दी है।

कोडपद का नामकुल
1Manager (Engg-Civil)145
2Manager (Engg-Elect)16
3Manager (Finance)34
4Manager (Information Technology)05
5Manager (Architecture)04
6Manager (Law)02
7Manager (Fire Services)14
8Manager (Operations)28
9Manager (Commercial)09
10Manager (Corporate Planning & Management Services)01
11Manager (Corporate Communications)02
12Junior Executive (Finance)36
13Junior Executive (Law)06
14Junior Executive (Operations)79
15Junior Executive (Survey & Cartography)08

AAI Recruitment 2026 Application Fee

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग अभ्यर्थी एवं सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹1,000
SC / ST / PwBD / WomenNo Fee
Payment ModeOnline

AAI Recruitment 2026 Age Limit

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती 2026 में प्रबंधक पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष एवं कनिष्ठ कार्यकारी पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष रखी गई है इसमें आयु की गणना 7 सितंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

PostsAge Limit
Managers18 to 32 वर्ष
Junior Executives18 to 27 वर्ष

Age Relaxation

  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को 5 वर्ष की छूट।
  • OBC अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की छूट।
  • PwBD अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट।
  • भूतपूर्व सैनिकों और कमीशंड अधिकारियों को अधिकतम 5 वर्ष की छूट।
  • AAI में नियमित सेवा कर रहे और प्रारंभिक नियुक्ति की परिवीक्षा अवधि पूरी कर चुके कर्मचारियों को अधिकतम 10 वर्ष की छूट।

AAI Recruitment 2026 Educational Qualification

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती 2026 में मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है जिनकी जानकारी यहां टेबल में उपलब्ध करवा दी है।

प्रबंधक पदों की योग्यता

पदशैक्षणिक योग्यता
Manager (Engg-Civil)सिविल इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी की स्नातक डिग्री + 3 वर्ष अनुभव
Manager (Engg-Elect)इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी की स्नातक डिग्री + 3 वर्ष अनुभव
Manager (Finance)वित्त विशेषज्ञता के साथ MBA अथवा वित्त विशेषज्ञता में PG Diploma in Management अथवा Cost Accountant, Chartered Accountant या Chartered Financial Analyst + 3 वर्ष अनुभव
Manager (Information Technology)कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में नियमित पूर्णकालिक इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी स्नातक अथवा नियमित पूर्णकालिक MCA + 3 वर्ष अनुभव
Manager (Architecture)आर्किटेक्चर में पूर्णकालिक स्नातक डिग्री तथा Council of Architecture में पंजीकरण + 3 वर्ष अनुभव
Manager (Law)स्नातक के बाद 3 वर्षीय नियमित विधि डिग्री अथवा 10+2 के बाद 5 वर्षीय एकीकृत नियमित विधि पाठ्यक्रम; अभ्यर्थी Bar Council of India में अधिवक्ता के रूप में नामांकन के योग्य हो + 3 वर्ष अनुभव
Manager (Fire Services)फायर, मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में नियमित पूर्णकालिक इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी स्नातक + 3 वर्ष अनुभव
Manager (Operations)विज्ञान में स्नातक के साथ 2 वर्षीय नियमित पूर्णकालिक MBA अथवा नियमित पूर्णकालिक इंजीनियरिंग स्नातक + 3 वर्ष अनुभव
Manager (Commercial)स्नातक के साथ मार्केटिंग विशेषज्ञता में 2 वर्षीय नियमित पूर्णकालिक MBA अथवा नियमित पूर्णकालिक इंजीनियरिंग स्नातक + 3 वर्ष अनुभव
Manager (Corporate Planning & Management Services)Mathematical Statistics, Operation Research, Statistics, Applied Statistics, Statistics सहित Economics अथवा Statistics सहित Mathematics में स्नातकोत्तर + 3 वर्ष अनुभव
Manager (Corporate Communications)Mass Communication, Journalism या Hindi/English Literature में नियमित पूर्णकालिक स्नातक तथा Journalism, Mass Media या Mass Communication में स्नातकोत्तर डिग्री अथवा 2 वर्षीय नियमित पूर्णकालिक डिप्लोमा + 3 वर्ष अनुभव

कनिष्ठ कार्यकारी पदों की योग्यता

पदशैक्षणिक योग्यता
Junior Executive (Finance)वित्त विशेषज्ञता के साथ MBA अथवा वित्त विशेषज्ञता में PG Diploma in Management अथवा Cost Accountant, Chartered Accountant या Chartered Financial Analyst
Junior Executive (Law)स्नातक के बाद 3 वर्षीय नियमित विधि डिग्री अथवा 10+2 के बाद 5 वर्षीय एकीकृत नियमित विधि पाठ्यक्रम; Bar Council of India में नामांकन के योग्य होना चाहिए
Junior Executive (Operations)विज्ञान में स्नातक के साथ 2 वर्षीय नियमित पूर्णकालिक MBA अथवा नियमित पूर्णकालिक इंजीनियरिंग स्नातक
Junior Executive (Survey & Cartography)सिविल इंजीनियरिंग में Engineering/Technology स्नातक अथवा Geography, Remote Sensing and Geographic Information Systems, Geo-informatics या Geomatics में Master’s Degree

AAI Recruitment 2026 Selection Process

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर बेस्ड एक्जाम, आवेदन फॉर्म की जांच एवं दस्तावेज सत्यापन, फिजिकल परीक्षा या स्किल टेस्ट और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा इसमें मैनेजर पदों के लिए साक्षात्कार भी आयोजित किया जाएगा।

  • Computer Based Test (CBT)
  • Application Verification / Document Verification
  • Physical Measurement Test (PMT), Driving Test, and Physical Endurance Test (applicable for Manager – Fire Services)
  • Interview (applicable for Post Codes 1 to 11 – Manager posts)

Salary (वेतनमान)

पदवेतनमानअनुमानित वार्षिक CTC
Manager, Group-A, E-3 Level₹60,000-3% – ₹1,80,000लगभग ₹21 लाख
Junior Executive, Group-B, E-1 Level₹40,000-3% – ₹1,40,000लगभग ₹14 लाख

How to Apply AAI Recruitment 2026

  • सबसे पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाना है।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट ऑप्शन पर जाकर AAI Recruitment 2026 नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की सहायता से रजिस्ट्रेशन पूरा करना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर एवं बाएं हाथ की अंगूठे का निशान, हस्तलिखित घोषणा निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में सावधानीपूर्वक फॉर्म जांचे और सबमिट करें, आवेदन फार्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

AAI Recruitment 2026 Important Links

Start AAI Recruitment 2026 form8 August 2026
Last Date Online Application form7 September 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiteaai.aero
More Job Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now

FAQ’s (प्रश्न और उत्तर)

AAI Recruitment 2026 में कितने पद रखे गए हैं?

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए 379 पद रखे गए हैं।

AAI Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 है।

AAI Recruitment 2026 में आयु सीमा कितनी रखी गई है?

इसमें मैनेजर पद के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष एवं कनिष्ठ कार्यकारी पद हेतु अधिकतम आयु 27 वर्ष तक रखी गई है जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

AAI Recruitment 2026 परीक्षा में क्या नेगेटिव मार्किंग होगी?

कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम में सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

Leave a Comment

Document